व्यवसायी हत्या के विरोध में शनिवार जनकपुर का सभी पेट्रोलपम्प बन्द
२४ अक्टुबर, काठमांडू ।
पेट्रोल पम्प सञ्चालक के हत्या के विरोध में नेपाल पेट्रोलियम डिलर्स राष्ट्रिय एशोसिएसन ने घोषणा किया है कि शनिवार को जनकपुरधाम अन्तर्गत के पम्प से तेल नहीं बेचा जायेगा ।
पेट्रोलियम पदार्थ जैसा संवेदनशील क्षेत्र में लगानी करने वाले व्यवसायी असुरक्षित हैं कहते हुये एशोसिएसन ने जनकपुर धाम अन्तर्गत के किसी भी पेट्रोल पम्प से शनिवार को तेल नहीं बेचने का घोषणा किया है ।
एशोसिएसन ने जानकारी दिया कि इसी प्रकार उसी दिन महोत्तरी, सर्लाही, रौतहट, बारा और पर्सा का पम्प भी दो घन्टा के लिये बन्द किया जायेगा ।
एशोसिएसन का अध्यक्ष लिलेन्द्रप्रसाद प्रधान ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुये व्यवसायी सुरक्षा की प्रत्याभूति करने और दोषी को कडा से कडा दण्ड देने का मांग किया है ।
बुधबार जनकपुरधाम में पेट्रोलपम्प सञ्चालन करने वाले व्यवसायी मनोज साह को गोली मारकर हत्या की गई थी ।
हत्या में संलग्न पंकज चौधरी को प्रहरी ने दो थान हथियार और २२ राउण्ड गोली सहित बुधबार हिरासत में लिया गया था ।

