राष्ट्र की समृद्धि के लिए विकास प्रेमियों का एकजुट होना आवश्यक : सांसद यादव
कार्तिक ७ पर्सा ।
वीरगंज महानगरपालिका के वडा नं. १४ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सांसद प्रदिप यादव ने कहा की चुनाव के समय पार्टी में आबद्ध होने पर भी विकास निर्माण पार्टी में लगना होगा । देश के विभिन्न स्थान में विकास निर्माण के काम में बाधा अडचन पहुँचाने वाले विकास विरोधी तत्व के लिए विकास प्रेमियों को एक जुट होने का आग्रह किया ।
वीरगंज का रास्ता चौड़ा करने तथा स्थानीय स्तर में सडक नाला जैसे काम में बाधा अडचन को सहज वातावरण बनाने की जिम्मेदारी पर जोर दिया । समाजवादी पार्टी के वडा न.१४ की इकाई अध्यक्ष रफीक अंसारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में स्थानीय सडक, बिजली बत्ती , आदि समस्या समाधान के लिए सांसद यादव ने आग्रह किया था । जबाब में सांसद यादव ने वडा नं. १४ का वडा अध्यक्ष और वीरगंज महानगरपालिका यथाशीघ्र उक्त वडा के समस्या समाधान करने का निर्देशन दिया था । कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष ईश्वर यादव, मुस्लिम नेता रउफ मियाँ, युवा नेता अजाद हुसैन, स्थानीय अगुवा शमसेद अख्तर, शमशाद अली, रुस्तम अंसारी, समिर आलम लगायत की उपस्थिति थी ।



