Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काण्डा से BJP ने किया किनारा, हरियाणा में एक ही डिप्टी CM, मनोहर लाल खट्टर कल लेंगे शपथ

 

 नई दिल्ली (26 अक्टूबर): हरियाणा बीजेपी के विधायक दल की बैठक के बाद पर्यवेक्षक बन कर गये संघीय विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की सरकार के मुखिया के तौर पर मनोहर लाल खट्टर रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा सभी निर्दलीय विधायकों सहित सभी लोग नई सरकार के स्वरूप को लेकर एक मत और संगठित हैं। हरियाणा में एक ही डिप्टी सीएम होगा। यह पद सहयोगी जेजेपी को दे दिया है। गोपाल काण्डा के नाम पर रविशंकर ने जोर देकर कहा है कि बीजेपी गोपाल काण्डा से समर्थन नहीं ले रही है।

यह भी पढें   नेकपा (एमाले) सचिवालय की बैठक जारी

रवि शंकर प्रसाद के इस बयान के बाद कांग्रेस और अन्य उन आलोचकों का मुंह बंद हो गया है जो गोपाल काण्डा के समर्थन को लेकर संगठन पर हमलावर थे। ऐसी खबरें आरही हैं कि मनोहर लाल खट्टर जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला के साथ शाम तीन बजे राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में अनिल विज और कमल पाल ने मनोहर लाल खट्टर के नाम का प्रस्ताव किया जिसका सभी विधायकों ने खड़े होकर सर्वसम्मति से समर्थन किया। कोई दूसरा नाम सामने नहीं आया। खट्टर ने कहा कि एक बार फिर से भरोसा जताने के लिए वो विधायकों और पर्यवेक्षकों का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि जैसे बीते पांच साल साफ-सुथरी और स्थायी सरकार चलाई है, वैसे ही आगे भी हरियाणा के लिए काम करते रहेंगे।

यह भी पढें   एशियाली खेलकूद– एरिका पराजित

नब्वे सीटों वाली हरियाणा विधान सभा में इस समय 40 सीट जीत कर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी को सात निर्दलीय विधायकों का समर्थन और दस विधायकों वाली जेजेपी के साथगठबंधन है। इस तरह सदन में बीजेपी और उसके सहयोगियों की संख्या 57 हो गयी है। बीजेपी के विधायक दल की बैठक से पहले यह माना जा रहा था शक्ति संतुलन के लिए बीजेपी हाईकमान दो डिप्टी सीएम बना सकती है। लेकिन रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार में केवल एक ही डिप्टी सीएम होगा। जब मीडिया वालों ने उनसे सवाल किया कि मंत्री कौन-कौन बनाया जा रहा है। इस पर रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि मंत्री बनाने का अधिकार मुख्यमंत्री होता है। सरकार बनाने का न्यौता मिलने के बाद मनोहर लाल खट्टर तय करेंगे कि कौन-कौन मंत्री बनाया जायेगा।न्यूज 24 ब्यूरो

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com