Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सभापति देउवा विरुद्ध कार्यकर्ताओं की प्रदर्शन

 

काठमांडू, १ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस संबंद्ध नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जाकर पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा के विरद्ध विरोध प्रदर्शन किया है । सभापति देउवा ने नेविसंघ नयां नेतृत्व के लिए राजीव ढुंगाना का नाम प्रस्ताव किया है, इसी सन्दर्भ को नेविसंघ कार्यकर्ताओं की एक समूह ने सभापति देउवा के विरुद्ध प्रदर्शन किया है । विरोध में उतरआनेवालों का कहना है कि ढुंगाना की उम्र ५० साल के आसपास है, ऐसे व्यक्ति को नेविसंघ का नेतृत्व देना ठीक नहीं है ।
विरोध में उतर आनेवाले नेविसंघ कार्यकर्ताओं की मांग है कि ३२ साल से कम उम्र वाले को ही नेविसंघ का नेतृत्व प्रदान करना चाहिए । नेविसंघ के निर्वर्तमान केन्द्रीय सदस्य नवराज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सभापति विरुद्ध प्रदर्शन किया है । लेकिन प्रदर्शनकारियों को देखकर पार्टी सभापति देउवा आक्रोशित बन गए है । उन लोगों को अंगुली दिखाते हुए सभापति देउवा अपशब्द प्रयोग किया है ।
स्मरणीय है कि नेविसंघ की विधान में भी ३२ वर्षीय उम्र हद निर्धारित है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com