नयां प्रदेश प्रमुखों के लिए ७ लोगों की नाम सिफारिश
काठमांडू, ४ नवम्बर । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) ने ७ प्रदेश प्रमुख के लिए नयां नाम सिफारिश किया है । सोमबार सम्पन्न सचिवालय बैठक ने सभी प्रदेश के लिए प्रदेश प्रमुखका नाम सिफारिश किया है । स्मरणीय है, आइतबार सरकार द्वारा सिफारिश होने पर राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने सभी प्रदेश प्रमुख को पद से हटाया था ।
नेकपा स्रोत के अनुसार प्रदेश प्रमुख में सिफारिश ७ प्रदेश प्रमुख में अमिक शेरचन, सोमनाथ अधिकारी, तिलक परियार, धर्मनाथ यादव, गोविन्द कलौनी, विष्णु प्रसाई और शर्मिला त्रिपाठी हैं । कौन–सी प्रदेश में किस को नियुक्त किया जाएगा, इसका तय नहीं हो पाया है । नेकपा के महासचिव विष्णु पौडेल ने कहा है कि इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रपति का है ।
प्रदेश प्रमुख के लिए सिफारिश नेकपा के नेता शेरचन पूर्व उपप्रधानमन्त्री, यादव नेकपा के केन्द्रीय सदस्य, परियार पूर्व सभासद्, कलौनी प्रमुख प्रतिपक्षी दल शेरबहादुर के साथ चुनाव लड़नेवाले नेकपा के नेता, प्रसाई मेची नगरपालिका के लिए मेयर के उम्मीदवार, त्रिपाठी तत्कालीन माओवादी सम्वद्ध वेपत्ता परिवार समाज की अध्यक्ष हैं ।

