Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुधनगर में अन्तर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

 


माला मिश्रा बिराटनगर
1 नंबर प्रदेश के मोरंग जिला अंतर्गत बुधनगर में अन्तर्राष्ट्रीय कुस्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । स्थानीय युवा के द्वारा पर्व त्योहार   के मौके पर आयोजित इस प्रतियोगिता में नेपाल भारत के चार दर्जन पहलवान ने भाग लिया । प्रतियोगिता में दिल्ली, बनारस तथा बिहार सहित 40 तथा नेपाल के विभिन्न जिला के 25 पहलवान ने भाग लिया ।  खेल में लोगो को उत्साहित करने के उद्देश्य से ढोल बजाया गया । खेल देखने पहुचे नेपाली कांग्रेस का युवा नेता  राजेश गुप्ता आयोजन समिति के अध्यक्ष  रबिन्द्र कुमार दास बताया इस तरह के खेल का आयोजन से दोनों देश के खिलाड़ियों में आपसी सम्बन्ध में बढ़ोतरी के साथ खेल के प्रति अगर युवाओं को आकर्षित करते है तो युवाओं  में नशा के प्रति बढ़ते रुझान में कमी आएगा साथही खेलाड़ी का शारीरिक विकास होगा । कुस्ती प्रतियोगिता में 75 किलो से लेकर 110 किलो का पहलमान भाग लिया
।कुस्ती में पहलमानो द्वारा कला कौसल का भरपूर प्रदर्शन किया गया जिसको देखने नेपाल भारत के हज़ारों लोग पहुचे थे । भारत नेपाल के पहलमनो के बीच प्रतिस्प्रधा दर्शकों को  रोमांचित किया। नेपाल के मोरंग, सुनसरी, सप्तरी, धनुषा आदि मिथलांचल के पहलमान कुस्ती प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस मौके पर आयोजक के आमंत्रण पर पहुचे मोरंग का एसपी विश्व अधिकारी , नेपाली कांग्रेस का जिला सदस्य व विधायक प्रतियाशी राजेश गुप्ता , नेपाली कांग्रेस का केंद्रीय सदस्य  अमृत अर्याल के अलावा रबिन ततमा , बलराम मंडल , महेश मंडल व अन्य लोग पहलमानो का हौसला अफजाई किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *