Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट में यौन व्यवसाय में संलग्न सात व्यक्ति हिरासत में

 

१७ नवम्बर, रौतहट । रौतहट के मुख्य व्यापारिक केन्द्र गरुडा स्थित एक होटल में प्रहरी ने छापा मारकर दो युवती को गिरफ्तार किया और सात व्यक्तियों के ऊपर मुद्दा दायर हुआ है । विषेश सूचना के आधार पर प्रहरी ने गरुडा स्थित होटल खुसी में छापा मारते वक्त आपत्तिजनक अवस्था में दो लडकी और पांच लडका को हिरासत में लिया है ।
शनिवार शाम ५ बजे ईलाका प्रहरी कार्यालय गरुडा का प्रहरी निरीक्षक रिपेन्द्र सिंह के कमाण्ड की टोली ने छापा मार था ।
बौधीमाई नपा–५ का चन्द्रिका साह, वडा ३ का बिनोद ठाकुर लोहार और राधेश्याम प्रसाद कुश्वाहा, गरुडा नपा जिंगडिया टोल का शेख साजिद आलम और होटल सञ्चालक गरुडा–५ महमदपुर का शिवप्रसाद साह तथा सर्लाही की दो युवती को हिरासत में लिया गया है ।
जिला प्रहरी प्रवक्ता डिएसपी नविन कार्की ने बताया कि यौन व्यवसाय में संलग्न सातों व्यक्तियों के ऊपर अनुसन्धान के बाद मुद्दा चलाया जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *