स्थानीय तह की उपनिर्वाचन के रिक्त ४८ पदों के लिये २७३ उम्मीदवारी
१७ नवम्बर, काठमांडू । मंसिर १४ गते होने वाला उपनिर्वाचन अन्तर्गत स्थानीय तह का रिक्त ४८ पद में २७३ व्यक्तियों ने उम्मीदवारी दी है । निर्वाचन आयोग ने जानकारी दिया कि कुल २८२ व्यक्तियों ने उम्मेदवारी मनोनयनपत्र दर्ता कराया था, परन्तु ९ व्यक्ति ने उम्मेदवारी वापस ले लिया । जिसके कारण अब कुल २७३ व्यक्तियों की उम्मेदवारी कायम हुआ है ।
निर्वाचन आयोग के पूर्वघोषित कार्यतालिका अनुसार स्थानीय तह के उपनिर्वाचन के लिये शनिवार उम्मेदवार का अन्तिम नामावली प्रकाशित हो गया है । अब रविवार से उम्मेदवार चुनाव प्रचार अभियान में केन्द्रित हो गये हैं ।

