Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यह ११ नुस्खे महीने भर करें प्रयोग और पाएं छरहरा बदन

 

कई बार ऐसा होता है कि हमारी पसंद की इच्छित वस्तु हमारे आस-पास ही मौजूद होती है, लेकिन हम  उसे हांसिल नहीं कर पातें। कुछ हमारी लापरवाही व बेरुखी और कुछ जानकारी का अभाव, ये दोनों बातें मिलकर व्यक्ति को उसकी चाहत को पूरा करने से रोक देती हैं। पद, पैसा और प्रतिष्ठा पाने की चाहत हर किसी की होती है। लेकिन इन सबके साथ अच्छी सेहत और खूबसूरत व आकर्ष शरीर भी मिल जाए तो फिर कहना ही क्या है। सुन्दर,स्वस्थ व छरहरा बदन पाने की ख्वाहिश सभी की होती है। क्योंकि जितनी खुशी इंसान के सौर्न्दर्य को देख कर मिलती है, उतना ही सुख उसे खुद को खूबसूरत दिखाने में हांसिल होता है।
तो आइये एक बार आजमा कर देखें इन छोटे मगर बेहद कारगर घरेलू उपायों को जो सैकडÞों सालों से १०० फीसदी असरदार व प्रामाणिक सिद्ध होते रहे हैं। छरहरा यानी एक दम फिट-फाट शरीर जो स्वास्थ्य और सौर्न्दर्य दोनों ही स्तरों पर २४ केरेट खरा हो।
१. सुबह सूर्योदय के समय जाग कर हर रोज १-२ गिलास गुनगुना पानी पीएं और कुछ देर टहलें।
२. कम से कम एक नींबू अपनी डेली डाइट में अवश्य शामिल करें।
३. प्रतिदिन सुबह या शाम के समय कम से कम २-३ कि.मी. पैदल मगर तेज गति के साथ घूमने के लिये अवश्य जाएं।
४. सुबह नाश्ते में सिर्फअंकुरित अन्न- मूंग, चना, सोया। आदि का ही सेवन करें।
५. फास्ट फूड, तले हुए, ज्यादा फैट वाले और प्रिmज में रखे हुए बासी भोजन सभी से जहां तक संभव हो बचकर रहें।
६. दिन में सोना यथा संभव छोडÞ दें।
७. शाम का भोजन रात्रि ८ बजे से पहले ही कर लें।
८. चाय, काँफी और कोल्ड डि्रंक्स को जितना हो सके कम से कम सेवन करें।
९. खाने के तत्काल बाद कभी न सोएं।
१०. पूरे दिन में तीन या चार बार से अधिक कुछ न खाएं, दो बार नाश्ता और दो बार भोजन यह संख्या अधिकतम और अंतिम होना चाहिये।
११. प्रतिदिन रात को अमृत के समान गुणकारी त्रिफला चर्ूण्ा का सेवन अवश्य करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *