Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लाेकसेवा आयाेग में ७६८ अधिकृत की माँग

 

काठमाडौँ ।

लोकसेवा आयोग ने ७६८  शाखा अधिकृत की माँग की है । आयोग द्वारा बुधबार निकाले गए  विज्ञापन के अनुसार खुला तथा समावेशी प्रतियोगितात्मक परीक्षा द्वारा  पदपूर्ति करेगा ।

जिसके अनुसार न्याय सेवा अप्राविधिक के लिए १३६ तथा महिला ३७, आदिवासी जनजाति ३०, मधेसी ३०, दलित ११, अपंग ६ और पिछडे बर्ग से ५ लाेगाें की माँग की गई है ।

इसी तरह प्रशासन, परराष्ट्र, लेखापरीक्षण और व्यवस्थापिका संसद के लिए विभिन्न सेवा तथा समूह में खुला में २८३  अधिकृत माँग की गई है ।

यह भी पढें   सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगन्ज शाखा के आयोजन में 85 लोगों ने किया रक्तदान

इसी तरह महिला ७७, आदिबासी जनजाति ६१, मधेसी ५१, दलित २०, अपंग ११ और पिछडे क्षेत्र से १० लाेगाें की माँग की गई है ।

इच्छुक और योग्यता वाले उम्मीदवार पुस १५ गते तक आवेदन दे सकते हैं ।  विलम्ब शुल्क के साथ पुस २२ गते तक भी आवेदन किया जा सकता है । यह जानकारी आयोग ने दी है । आवेदन अनलाइन दिया जा सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *