Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कश्मीर में हाे सकती है आलिया और रणवीर कपूर की शादी

 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के साथ-साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने पर इन दोनों कलाकारों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्कीनेनी और मौनी रॉय जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। वहीं शाहरुख खान इसमें स्पेशल कैमियो में नजर आएंगे।

सूत्रों के अनुसार इनकी फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग मनाली में पूरी की जा चुकी है और यह फिल्म मई 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। आलिया और रणबीर की रोमांटिक कैमिस्ट्री से उनकी शादी के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

कुछ वक्त पहले आलिया और रणबीर का फेक वेडिंग कार्ड वायरल हो गया था। इस पर दोनों से जब पूछा गया तो उन्होंने इसे अफवाह करार दिया। लेकिन आलिया भट्ट जिस तरह से रणबीर कपूर की फैमिली से घुल-मिल गई हैं और अक्सर उनके साथ वक्त बिताती नजर आती हैं, उससे इनकी शादी की खबरों को बल मिल रहा है। हालांकि शादी के सवाल पर आलिया और रणबीर ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने अपने काम से एक महीने की छुट्टी ली है और अपनी शादी की तैयारियां कर रहे हैं।

यह भी पढें   देश के हिमालयी और पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्यतः बादल,कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना

माना जा रहा है कि ये कश्मीर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। आलिया भट्ट ने मेघना गुलजार की फिल्म राजी की शूटिंग साल 2017 में कश्मीर में ही की थी और तब यह जगह बहुत पसंद आई थी।

कुछ वक्त पहले दीपिका पादुकोण ने भी इशारों-इशारों में आलिया और रणबीर की शादी की बात कही थी। अगर ऐसा होता है तो साल 2020 की यह सबसे हाई प्रोफाइल शादियों में से एक होगी।

यह भी पढें   ताज होटल, पटना में लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई का स्थापना समारोह 'आरोहण' संपन्न, रक्सौल लायंस क्लब को मिला सम्मान

आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल उनके पास बेहतरीन फिल्में हैं। इनमें करण जौहर का पीरियड ड्रामा ‘तख्त’, महेश भट्ट की ‘सड़क 2’, संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी और एसएस राजमौलि की आरआरआर जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं रणबीर अपनी अगली लव रंजन के साथ कर रहे हैं, जिसमें उनकी को-स्टार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *