Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आदर्श विवाह संपन्न, इससे ले प्रेरणा

 


माला मिश्रा, जोगबनी। राजविराज (नेपाल) निवासी  नरेंद्र झा द्वारा अपने सुपुत्र डा. शिशिर कुमार झा का विवाह बिराटनगर (नेपाल) निवासी  शरदचंद्र झा की कन्या ई. छाया-छवि झा के  साथ आदर्श दहेज मुक्त विवाह के रूप में  बिराटनगर स्थित जेनियल होटल में सम्पन्न हुआ ।
समाज मे व्याप्त दहेज की विभीषिका के दौर में इस तरह का उदार एवं प्रगतिशील निर्णय  लिए जाने के स्वरूप मैथिली सेवा समिति, केंद्रीय कार्यालय, बिराटनगर के अध्यक्ष डा. एस. एन. झा के द्वारा उक्त विवाहोत्सव के अवसर पर वर के पिता  नरेन्द्र झा जी का मैथिल सम्मान के प्रतीक पाग, दुपट्टा एवं सम्मानपत्र देकर अभिनन्दन किया गया ।
उक्त अवसर पर मैथिली सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष डा. एस. एन. मिश्रा सहित क्रमशः पदाधिकारी एवं सदस्य  विपुलेंद्र झा, मनोज मिश्रा, प्रकाश नारायण झा, विपिन झा, विनोद झा, अरुण कुमार ठाकुर, मोहन झा, सुनील झा, संतोष झा तथा सलाहकार ई. अभय चन्द्र झा एवं ई. कुमार राजेन्द्र झा आदि की उपस्थिति थे ।

यह भी पढें   विराटनगर के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ के एन ठाकुर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com