Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस को सरकार का नेतृत्व देना आत्मघाती: प्रचण्ड

 

२१ मंसिर काठमाडू । एकीकृत नेकपा माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस को सरकार का नेतृत्व देना आत्मघाती  हो सकता है । प्रधानमन्त्री के निवास बालुवाटार मे बिहीबार के सवेरे हुइ बैठक मे प्रचण्ड ने कहा कि निर्वाचन सहित के विषयों पर प्याकेज मे सहमति नही होने तक कांग्रेस के नेतृत्व मे सहमतीय सरकार की गठन के बारे मे नही सोचा जा सकता है ।
प्रचण्ड ने कहा कि कांग्रेस का केवल एक सुत्रीय माग है प्रधानमन्त्री का पद, निर्वाचन के वारे मे बात ही नही करना चाहता है , संवैधानिक तथा कानूनी अड्चन हटाने के बारे मे भी बात नही करना चाहता है ऐसी स्थिति मे कांग्रेस को  सरकार का नेतृत्व देना आत्मघाती होसकता है ।’प्रचण्ड के अनुसार राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री दोनो ही कांग्रेस के ही होने से शक्ति सन्तुलन नही मिल सकती तथा निर्वाचन घोषणा करनेवाली सरकार व्दारा ही निर्वाचन कराने की विश्वव्यापी मान्यता होने के कारण कांग्रेस को सरकार का नेतृत्व देने का कोइ भी आधार नही होने की बात इक नेता ने बताया । प्रचण्ड ने संविधानसभा के निर्वाचन की तिथि, निर्वाचन प्रक्रिया, संख्या, संवैधानिक निकायों मे पदपूर्ति और विघटित संविधानसभा व्दारा हुइ काम कारबाइ का स्वामित्व ग्रहण करने के बाद मात्र कांग्रेस के नेतृत्व मे सरकार की गठन के बारे बात हो सकती है बताया ।

यह भी पढें   पूर्वी तराई की हिंसक घटनाओं पर 10 छात्र संगठनों की प्रतिक्रिया, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

प्रचण्ड और गच्छदार का आलोचना

बैठक मे नेताओं ने गठवन्धन के संयोजक प्रचण्ड और मधेसी मोर्चा के नेता विजयकुमार गच्छदार की आलोचना की थी । गठवन्धन और मन्त्रिपरिषद् व्दारा सरकार गठन के लिये  राष्ट्रपति के आहृवान को असंवैधानिक कडार देने के बावजूद सरकार के गठन मे सक्रिय होने को कहकर प्रचण्ड और गच्छदार की आलोचना की गयी थी । इस आलोचना को प्रचण्ड ने हाँसकर टरका दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com