Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा और राजपा नेपाल के बीच राष्ट्रीयसभा निर्वाचन में सहकार्य पर सहमति

 

काठमाडौं–

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) और राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के बीच राष्ट्रीयसभा निर्वाचन में सहकार्य पर सहमति हुई है

प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में आज दाेनाें दलाें के बीच हुए विचार विमर्श में राष्ट्रीयसभा निर्वाचन के  लिए रिक्त हाेने वाले चार स्थान में से अन्य पुरुष समूह और अपंग व्यक्ति या अल्पसंख्यक समूह के रिक्त दाे स्थान में राष्ट्रीय जनता पार्टी के उम्मीदवार काे नेकपा द्वारा सहयोग करने की सहमति हुई है ।

यह भी पढें   पतंग, ड्रोन और गुब्बारों से विमान परिचालन की सुरक्षा को चुनाैती

इसी तरह महिला और दलित पुरुष समूह के दाे स्थान में राजपा नेपाल नेकपा के उम्मेदवा काे सहयोग करने की सहमति हुई है ।

अन्य राष्ट्रीय राजनीति के  समसामयिक विषयाें में नियमित रुप में विचार विमर्श  और सहकार्य करने तथा सहकार्य की प्रकृया काे आगे बढाने की सहमति भी हुई है ।

सहमतिपत्र में प्रधानमन्त्री एवं नेकपा के अध्यक्ष ओली, नेकपा के दूसरे अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ और राजपा नेपाल की ओर से  राजेन्द्र महतो ने हस्ताक्षर किया है ।

यह भी पढें   भारत ने चार जलविद्युत परियोजनाओं से बिजली निर्यात की अनुमति नवीनीकृत की

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com