Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उप–सभामुख तुम्बाहम्फे की इक्षा में कांग्रेस बाधा नहीं डालेगा

 

४ पुस, काठमांडू । प्रमुख विपक्षी नेपाली कांग्रेस ने कहा है कि वह उप–सभामुख डा. शिवमाया तुम्बाहम्फे को कोई भी बाधा नहीं डालेगी । शीत अधिवेशन का प्रारम्भ संबंधी विषयों में बोलते हुए कांग्रेस सांसद् ने ऐसा कहा है । साथ में उपसभामुख द्वारा किया जा रहा कार्यव्यवस्था परामर्श समिति बैठक में कांग्रेस ने जाने का निर्णय किया है ।\

सचेतक पुष्पा भुसाल ने बताया कि इससे पहले उपसभामुख द्वारा बैठक का शुरुवात करते समय कांग्रेस ने नियमावली की बात उठायी थी परन्तु संविधान में सभामुख की अनुपस्थिति में उपसभामुख द्वारा बैठक सञ्चालन करने का व्यवस्था होने के कारण कांग्रेस इसमें ‘पोजिशन’ नहीं लेगी ।
उन्होंने कहा ‘संविधान में सभामुख के अनुपस्थिति में उपसभामुख को अधिकार दिया गया है । प्रतिनिधिसभा नियमावली में बैठक सञ्चालन, सपथग्रहण जैसा काम सभामुख द्वारा किया जाता है परन्तु संविधान व्यवस्था के अनुसार जाने में कांग्रेस बाधक नहीं बनेगा ।
नेकपा स्रोत के अनुसार, शुक्रबार संसद् अधिवेशन की सुरुवात करने के बाद तुम्बाहम्फे राजीनामा देगी । संविधान में उपसभामुख को सभामुख के समक्ष राजीनामा देने का उल्लेख है परन्तु सभामुख के अनुपस्थिति में प्रतिनिधिसभा समक्ष उपसभामुख द्वारा राजीनामा देने की चर्चा हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *