Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा में सडक हादसा में एक व्यक्ति का निधन और दो घायल

 

२० दिसम्बर, जनकपुरधाम । दो मोटरसाइकल तथा ट्रक एकापस में ठोकने से धनुषा में एक व्यक्ति की मृत्यु हुयी है और दो लोग घायल हुये हैं ।
पूरब से पश्चिम के तरफ जा रही ज ९ प ९८५९ नम्बर की मोटरसाइकल, विपरीत दिशा से आते हुये ना ६५ प ९२९२ नम्बर के मोटरसाइकल और ना ५ ख ८२९६ नम्बर के ट्रक के साथ ठोकने से दुर्घटना हुयी है ।
शुरु में दो मोटरसाइकिल ठोकने के बाद ट्रक आकर भी उसमें ठोक दिया । दुर्घटना धनुषा के मिथिला नगरपालिका–६ स्थित पूर्व–पश्चिम राजमार्ग में कल शाम को हुआ है ।
दुर्घटना में ज ९ प ९८५९ मोटरसाइकल चालक मिथिला नगपालिका–३ हरियरपुर का २० वर्षीय दीपकुमार महतो का निधन हुआ है । गम्भीर घायल का जनकपुर स्थित प्रादेशिक अस्पताल ले जाते हुये क्रम में मृत्यु हुयी है ।
जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने जानकारी दिया कि धनुषा दुर्घटना में ना ६५ प ९२९२ नम्बर पल्सर मोटरसाइकल में सवार धनुषाधाम नगरपालिका–९, धरापानी का २४ वर्षीय रमेश मगर और १८ वर्षीय निरज मगर घायल हुवा है ।
दोनो मोटरसाइकिल को ठोकर देने वाला ट्रक को ईलाका प्रहरी कार्यालय ढल्केवर ने नियन्त्रण में ले लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed