संसदीय दल के बैठक से पूर्व प्रधानमन्त्री ओली और प्रचण्ड के बीच बातचीत
२० दिसम्बर, काठमांडू । प्रधानमन्त्री तथा नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) का अध्यक्ष द्वय केपी शर्मा ओली और दूसरा अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’बीच संसद में प्रस्तुत करने वाला एजेण्डा के सम्बन्ध में चर्चा हुयी है ।
महासचिव पौडेल ने जानकारी दिया कि प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास बालुवाटार में शुक्रवार सुबह उक्त मुलाकात में महासचिव विष्णु पौडेल भी सहभागी हुए थे । तीनों नेताओं के बीच लगभग आधा घन्टा तक बातचीत में संसद के हिउंदे अधिवेसन के सम्बन्ध में चर्चा हुयी ।
बालुवाटार स्रोत ने जानकारी दिया कि मुलाकात में स्थायी समिति बैठक में उठे प्रश्न जैसे विषय पर चर्चा हुयी है ।
नेकपा की स्थायी कमिटी सरकार तथा पार्टी नेतृत्व का तेज आलोचना भी हुआ था । उसी प्रकार राष्ट्रिय सभा के निर्वाचन में प्रदेश २ में राजपा के साथ सहकार्य करने सम्झौता के सम्बन्ध में भी सदस्यों ने प्रश्न उठाया था ।

