Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ई. घिसिङ और डॉ. रुइत को ‘हेमबहादुर मल्ल सम्मान’

 

लिलानाथ गौतम/काठमांडू, २४ दिसम्बर

नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक ई. कुलमान घिसिङ और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सन्दुक रुइत ‘हेमबहादुर मल्ल सम्मान’ से सम्मानित हो रहे हैं । नेपाल जन–प्रशासन संघ (पान) द्वारा साल्ट ट्रेडिङ कर्पोरेशन की सौजन्यता में स्थापित यह पुरस्कार जन–प्रशासन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करनेवालों को हर साल दिया जाता है । लेकिन पिछले कुछ सालों से अवरुद्ध ‘हेमबहादुर मल्ल सम्मान’ को पुनः निरन्तरता दिया जा रहा है ।
इसी सन्दर्भ में में वि.सं. २०७३ साल की ‘हेमबहादुर मल्ल सम्मान’ से ई. कुलमान घिसिङ और वि.सं. २०७४ साल की ‘हेमबहादुर मल्ल सम्मान’ से डॉ. रुइत को सम्मानित किया जा रहा है । सम्मान संबंधी जानकारी देने हेतु साल्ट ट्रेडिङ कर्पोरेशन और नेपाल जन–प्रशासन संघ की संयुक्त आयोजन में मंगलबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में इसके बारे में जानकारी दी गई ।


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए राष्ट्रीय सूचना आयोग के प्रमुख आयुक्त तथा पूर्व मुख्य सचिव कृष्णहरि बास्कोटा ने कहा कि नेपाल में लोडसेडिङ अंत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करनेवाले ई. घिसिङ और नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान करनेवाले डा. रुइत को सम्मान करने से कर्मचारियों में सकारात्मक कार्य के लिए उत्साह भर जाएगी, इसीलिए ई. घिसिङ और डा. रुइत को ‘हेमबहादुर मल्ल सम्मान’ से सम्ममानित करने का निर्णय छनौट समिति ने ली है । स्मरणीय है, पान ने बास्कोटा के ही संयोजकत्व में ५ सदस्यीय छनौट समिति बनाकर सम्मान के लिए उपर्युक्त पात्र छनौट की जिम्मेमदारी दी थी । समिति सदस्य में डा. हिरामणि घिमिरे, लक्ष्मीदास मानन्धर, चाँदनी जोशी और केदार खड्का सम्मिलित थे ।

यह भी पढें   चितवन में तीन महीने में 3,062 लोगों को वंशज के आधार पर मिली नागरिकता


पुरस्कार की राशि प्रतिव्यक्ति २ लाख रुपैयां है । नेपाल जन–प्रशासन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डा. हीरामणि घिमिरे के अनुसार आगामी शुक्रबार एक विशेष कार्यक्रम मार्फत उप–राष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन के हाथों ई. घिसिङ और डा. रुइत को पुरस्कार राशि और सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया जा रहा है । स्मरणीय है, हेमबहादुर मल्ल साल्ट ट्रेडिङ के ही पूर्व कर्मचारी तथा प्रमुख हैं, जिन्होंने साल्ट ट्रेडिङ की स्तरोन्नति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह किए थे । मल्ल के ही सम्मान के खातिर वि.सं. २०५९ साल में ‘हेमबहादुर मल्ल सम्मान’ स्थापना की गई थी ।
प्रथम बार वि.सं. २०६० में शिक्षाविद् तथा पूर्व राजदूत केदारभक्त माथेमा इस पुरस्कार से सम्मानित हुए थे । उसके बाद चाँदनी जोशी, डा. भगवान कोइराला, डा. विमल कोइराला, महावीर पुन, अम्बिका श्रेष्ठ, भोजराज पोखरेल, दमननाथ ढुंगाना, प्रा.डा. सुरेशराज शर्मा, खिलराज रेग्मी, उमेश मैनाली, दामोदर गौतम, डा. देवेन्द्रराज पाण्डे जैसे व्यक्तित्व इस सम्मान से सम्मानि हो चुके हैं ।

यह भी पढें   सकारात्मक सोच, विवेक और दृढ़ संकल्प ही कठिन परिस्थितियों से निकलने का मार्ग प्रशस्त करते हैं : बिमल सर्राफ


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए साल्ट ट्रेडिङ के अध्यक्ष लक्ष्मीदास मानन्धर ने कहा कि मल्ल के ही योगदान के कारण आज साल्ट ट्रेडिङ अपना पहचान स्थापित कर पाया है । कार्यक्रम में साल्ट ट्रेडिङ के सहायक महाप्रबन्धक कुमारराज भण्डारी ने साल्ट ट्रेडिङ की स्थापना, विगत से वर्तमान तक की प्रगति विवरण पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किए थे । भण्डारी के अनुसार मुख्यतः खाद्यान्न सामाग्रियों की सुपथ मूल्य और सहज उपलब्धता ही संस्था की मुख्य उद्देश्य है और उसी के लिए साल्ट ट्रेडिङ काम कर रही है । उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा प्राप्त जिम्मेवारी को निर्वाह करते हुए साल्ट ट्रेडिङ आज एक उत्कृष्ट कंपनी के रुप में स्थापित हो रही है, जो दैनिक अत्यावश्यक वस्तु की आपूर्ति और कृषि को आधुनिकीकरण करने में क्रियाशील है । भण्डारी को मानना है कि उपभोक्ता को सर्वसुलभ और सुपथ मूल्य में उपभोग्य सामाग्रियों की उपलब्धता कर बाजार में स्थिरता कायम करने में साल्ट ट्रेडिङ की भूमिका अतुलनीय है ।
साल्ट ट्रेडिङ के प्रमुख कार्यकारी निर्देशक उर्मिला श्रेष्ठ ने कहा है कि कृषि को आधुनिकीकरण करने में साल्ट ट्रेडिङ लग चुका है । उनके अनुसार आज गेहु में नेपाल आत्मनिर्भर हो चुका है । श्रेष्ठ ने कहा कि गेहु का प्रशोधन और गुणस्तरीय बिऊ–बिजन उत्पादन कर साल्ट ट्रेडिङ कृषकों में विक्री–वितरण कर रही है । उन्होंने प्रतिबद्धता व्यक्त किया है कि मदिरा और धुम्रपान के अलवा सभी प्रकार की खाद्यान्न आपुर्ति और कृषि में आधुनिकीकरण के लिए साल्ट ट्रेडिङ क्रियाशील संस्था है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com