कांग्रेस सभापति देउवा के विरुद्ध जिला सभापतियों की भेला
काठमांडू, ६ जनवरी । नेपाली कांग्रेस अभी अन्तरिक राजनीतिक विवाद में हैं । पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा से असन्तुष्ट नेताओं का कहना है कि सभापति देउवा निरंकुश शैली में पार्टी संचालन कर रहे हैं । देउवा की निरंकुशता के विरुद्ध असन्तुष्ट नेताओं ने जिला सभापतियों की भेला आह्वान किया है ।
देउवा के विरुद्ध में रहे नेताओं का कहना है कि पार्टी नेतृत्व की स्वेइच्छाचारिता और आगामी महाधिवेशन के संबंध में विचार–विमर्श करने के लिए भेला आयोजित की गई है । केन्द्रीय सदस्य नवीन्द्रराज जोशी ने कहा है कि सभी नेताओं को पार्टी नियम और विधि के अनुसार चलना चाहिए, सभी को सम्मान मिलनी चाहिए, न्यायपूर्ण व्यवहार होना चाहिए, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने जो निर्णय किया है, वह ऐसा नहीं है ।
नेताओं ने कहा है कि महाधिवेशन की तिथि तय करते वक्त भी पार्टी के अन्दर विचार–विमर्श नहीं की गई, जो लोकतन्त्र की मर्म और भावना के विपरित है । नेताओं को कहना है कि पार्टी सभापति को लोकतन्त्र सिखाने के लिए भी जिला सभापतियों की भेला आवश्यक है । जिला सभापति भेला आयोजन का नेतृत्व वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने किया है ।

