गजल गायक निशान भट्टराई नहीं रहे
काठमांडू, १४ जनवरी । गजल गायक की क्षेत्र में चर्चित निशान भट्टराई अब इस दुनियां में नहीं रहे हैं । गत रात में सवारी दुर्घटना में उनकी जान चली गई । निशान चर्चित गायिका लोचन भट्टराई की भाई हैं ।
पुलिस के अनुसार सोमबार रात दरमार्गस्थित वान थाई रेष्टुरेन्ट से गायक निशान अपने गाडी में घर जा रहे थे, उसी क्रम में तीनकुने स्थित विजली की एक पोल में उनकी गाडी टकरागई और वह गम्भीर घायल हो गए । उनको पुलिस ने ही वीर अस्पताल स्थिति ट्रम सेन्टर में पहुँचाई थी, लेकिन सुबह ४ बजे ही उनका निधन हो गया ।
गायक निशान की शव पोस्टमार्टम के लिए त्रिवि शिक्षण अस्पताल पहुँचाया गया है । पारिवारिक स्रोत के अनुसार आज ही पशुपति आर्यघाट में उनकी अंतिम दाहासंस्कार होने जा रहा है ।

