रुपन्देही में कार के अन्दर अवैध कपड़ा, सशस्त्र पुलिस ने लिया नियन्त्रण में
हिमालिनी संवादाता/रुपन्देही
रुपन्देही जिला भैरहवा शिद्धार्थ नगरपालिका वड़ा नंबर १ डंडा इलाका क्षेत्र से सशस्त्र पुलिस बल ने एक कार के अन्दर से अवैध कपडा बरामद किया है । ३८ गुल्म हे.क्व.राजस्व भन्सार सुरक्षा गस्ती रुपन्देही से सशस्त्र पुलिस नायब उपरीक्षक मानबहादुर शाही के नेतृत्व में परिचालित मोबाईल टोली टीम ने डंडा इलाका में चेकिंग करते वक्त उक्त सामान बरामद की गई है । कहा गया है कि बरामद कपड़ा भारतीय सीमा से बिना भंसार नेपाल लाया गया है । पुलिस लु १ च ७९५७ नंबर की कार से बरामद किया है ।
सशस्त्र पुलिस नायब उपरीक्षक मान बहादुर शाही ने बताया है की डंडा इलाका क्षेत्र में हर रोज की रूटिंग की तरह चेकिंग के दौरान भारत सीमा सोनौली से बेलहिया होते हुए भैरहवा की तरफ आ रही कार को रोका गया और चेकिंग के दौरान कार के अन्दर रखे हुए अवैध कपड़ों को बरामद किया गया । बरामद कपड़ा भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलहिया को थप अनुसंधान के लिए दिया गया है । अनुमान है कि बरामद कपड़ो की मूल्य ९ लाख ४८ हजार रुपैयां से अधिक है ।

