Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मारवाडी भाषा साहित्य सम्मेलन तथा बसंत रचित ‘वसंत’ तथा लक्ष्मण नेवटिया रचित ‘लक्ष्मण की मारवाडी कवितावां’ का विमोचन

 

विराटनगर २५ जनवरी


लूनकरणदास गंगादेवी चौधरी साहित्य कला मंदिर और नेपाल मारवाडी भाषा साहित्य सम्मेलन आयोजक समिति के संयुक्त तत्वाधान में नेपाल मारवाडी भाषा साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि श्री बसंत चौधरी जी द्वारा रचित नेपाली भाषा के काव्य संग्रह वसन्त का मारवाडी भाषा में अनूदित पुस्तक तथा विराटनगर के प्रसिद्ध समाज सेवी एवं साहित्यकार श्री लक्ष्मण नेवटिया जी का काव्य संग्रह लक्ष्मण का मारवाडी कवितावाँ का विमोचन किया गया ।

यह भी पढें   आज कापंचांग: आज दिनांक 14 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय सोमनाथ अधिकारी( प्रदेश प्रमुख, प्रदेश नम्बर १), विशिष्ट अतिथि माननीय मोतीलाल दुग्गड, उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति राज्यमंत्री, विशेष अतिथि श्री बसंत चौधरी, विशेष आमन्त्रित अतिथि मारवाडी भाषाविद् बी. एल माली ‘अशांत’,मारवाडी भाषा साहित्यकार कल्याण सिंह शेखावत, जयपुर की गरिमामय उपस्थिति थी । समारोह में विभिन्न क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति थी ।


विराटनगर में यह पहला मारवाडी भाषा साहित्य सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मारवाडी भाषा के सम्वद्र्धन और संरक्षण हेतु प्रयास पर विशेष जोर दिया गया । मारवाडी भाषा के इतिहास और विकास पर आधारित कार्यपत्र भी प्रस्तुत किया गया । मारवाडी नृत्य झूमर और मारवाडी भाषा में स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के दूसरे सत्र में परिचर्चा और मारवाडी कविता का वाचन किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *