बिराटनगर में नेपाल मारवाड़ी भाषा साहित्य सम्मेलन का आयोजन व पुस्तक बिमोचन
माला मिश्रा बिराटनगर । नेपाल मारवाड़ी भाषा साहित्य सम्मेलन का आयोजन बिराटनगर के अतिथि सदन प्रांगण में आयोजित किया गया । इस मौके पर नेपाल के उद्योगपति बसन्त चौधरी द्वारा रचित लक्ष्मण नेबोटिया मारवाड़ी भाषा मे अनुदित बसंत पुस्तक व लक्ष्मण नेबोटिया की लक्ष्मण की मारवाड़ी कबिता पुस्तक का विमोचन किया गया । इस मौके पर अन्तरक्रिया कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । कार्यक्रम में
इस मौके पर मारवाड़ी साहित्यकार द्वारा विभिन्न भाषा मे लिखे गए पुस्तक का प्रदर्शनी भी लगाया गया था जिसे लोगो ने अवलोकन किया । कार्यक्रम में महिला मंच के कार्यकताओ ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया ।
कार्यक्रम का आयोजन श्री लूनकरणदास गंगा देवी चौधरी साहित्य कला मंदिर काठमांडू व नेपाल मारवाड़ी भाषा साहित्य सम्मेलन संयुक्त रूप से किया । इस मौके पर लेखक व रचनाकार रहे श्री चौधरी ने कविता वाचन कर लोगो को आत्मविभोर किया । कवि लक्ष्मण नेबोटिया ने भी कबिता प्रस्तुत कर तालिया बटोरी । इससे पूर्व सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में 1 नम्बर प्रदेश के प्रदेश प्रमुख प्रमुख सोमनाथ अधिकारी प्यासी, विशिष्ट अतिथि उद्योग वाणिज्य राज्य मंत्री मोती दुग्गड़ ने सभा को संबोधित कर बिस्तार पूर्वक अपनी बिचार रखा । इसके अलावा सभासद ओमप्रकाश सरावगी , लेखक व रचनाकार बसंत चौधरी ,बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली , उपकुलपति घनश्याम लाल दास, जयपुर से पहुचे अतिथि बीएल माली ,कल्याण जी शेखावत सहित प्रमुख विशिष्ट अतिथियों व अन्य प्रबुद्धजन ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया । मंच संचालन दीपिका बोहरा कर रही थी वही अध्यक्षता भिखमचन्द्र सरल ने किया । इस मौके पर समाजसेवी सुरेश शर्मा ने कार्यपत्र प्रस्तुत किया । स्वागत मंतब्य भिखमचन्द्र सरल ने दिया । इस मौके पर वक्ताओं ने मारवाड़ी भाषा , संस्कृति कर विस्तार से प्रकाश डाला । बताया गया कि दुनिया मे मारवाड़ी समाज के 12 करोड़ लोग बसोवास करते है । नेपाल में भी लगभग 1 लाख मारवाड़ी समाज के लोग रहते है ।जिसका प्रमुख पेशा कारोबार करना है । नेपाली भाषा व मारवाड़ी भाषा मे काफी समानता भी है जिसे बिस्तार से रखा गया । इस मौके पर भारत के जयपुर से पहुचे वरिष्ठ भाषाविद द्वय व अन्य लोगो को सम्मानित भी किया गया ।इस मौके पर महिला मंच के द्वार नृत्य प्रस्तुत किया गया ।इस मौके पर दधिराज सुवेदी , निर्मला जोशी , बेनिगोपाल मूंधड़ा , बजरंग अग्रवाल , गोबिंद झुनझुनबाला , विष्णु घिमिरे , मोहनलाल जी शर्मा , जितेंद्र नौलखा ,शिवरतन जोशी , राजेश लखोटिया , पवन सुराना सहित सैकड़ो अन्य लोग मौजूद थे ।





