Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा बैठकः ११ समूह द्वारा प्रतिवेदन पेश, नेता और सरकार की कार्यशैली प्रति असंतुष्टी

 

काठमांडू, २ फरवरी । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) की केन्द्रीय कमिटी बैठक जारी है । बैठक में शनिबार ११ समूह ने अपना प्रतिवेदन पेश किया है । प्रतिवेदन पेश करनेवाले सभी समूह ने पार्टी नेतृत्व और सरकार की कार्यशैली प्रति असन्तुष्टी व्यक्त किया है । इससे पहले शुक्रबार ४ समूह ने अपना प्रतिवेदन पेश किया है ।
पार्टी को एकता बनाकर ले जाना चाहिए, एकता और एकीकरण की लय मिलना चाहिए, पार्टी सदस्यता नवीकरण के लिए प्राथमिकता देनी चाहिए, विदेशी देशों के साथ पंचशील के आधार में संबंध विकास करनी चाहिए, जैसी मांग को नेताओं ने अपनी प्रतिवेदन में उल्लेख किया है । इसीतरह संवैधानिक अंगों में नियुक्ति, पेन्सन होल्डर व्यक्ति और संवैधानिक अंगों के प्रमुख संबंधी व्यवस्था, पार्टी कमिटी मैं महिलाओं की सहभागिता जैसे विषय भी प्रतिवेदन में समावेश है ।
सभी समूह के नेताओं का कहना है कि एमसीसी संबंधी विषय में बैठक में गम्भीर विचार–विमर्श हुई है । उन लोगों का कहना है कि एमसीसी तत्काल संसद् से पास होनेवाला नहीं है, थप विचार–विमर्श आवश्यक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *