Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्ट्रीथम इलाके में एक आतंकी ने कई लोगों को चाकू घोंपकर जख्‍मी किया

 

लंदन, एएफपी/रॉयटर।

आतंकी हमले से लंदन एक बार फिर दहल गया है। स्ट्रीथम इलाके में एक आतंकी ने कई लोगों को चाकू घोंपकर जख्‍मी कर दिया है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया है। पुलिस घटना को आतंकी हमला मान रही है। ब्रिटेन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा है कि कि हमलावर ने कई लोगों को चाकू मारा है। बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरजेंसी सर्विसेज ने इलाके को अपने घेरे में ले लिया है।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सड़क को बंद करके लोगों को घटनास्‍थल से दूर रहने की सलाह दी है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है। बीबीसी ने लंदन एंबुलेंस सर्विस के हवाले से बताया है कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर ने खबर दी है कि दक्षिण लंदन में हुई इस चाकूबाजी की वारदात में कई लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संकलित राहत सामग्री को किया सार्वजनिक

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्‍होंने इलाके में गोलियां चलने की आवाजें सुनीं। घटना स्‍थल को ब्‍लॉक कर दिया गया है और पुलिस ने पूरे इलाके की निगरानी सख्त कर दी है। लंदन एंबुलेंस सर्विस ने कहा है कि स्ट्रेथेम हाई रोड पर हुई घटना के बाद घायलों की मदद के स्वास्थ्यकर्मियों को रवाना किया गया है। स्‍थानीय समय के मुताबिक, दोपहर दो बजे स्ट्रेथम हाई रोड पर स्थित एक सुपरमार्केट के बाहर पुलिस ने आतंकी को मार गिराया।

यह भी पढें   जनकपुरधाम वार्ड 23 का कार्यालय भवन का प्रथम चरण पूर्ण

पुलिस ने ट्विटर पर कहा है कि यह आतंकी घटना है और परिस्थितियों का आकलन किया जा रहा है। स्ट्रीथम टेम्स नदी के दक्षिण का व्‍यस्‍त आवासीय जिला है। सोशल मीडिया पर घटना के ढेर सारे वीडियो पोस्‍ट किए गए हैं। हालांकि, किसी एजेंसी ने इन वीडियो की पुष्टि नहीं की है। कुछ प्रत्‍यक्षदशियों ने हेलिकॉप्‍टरों को आसमान पर मंडराते हुए भी देखा और सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है।

यह भी पढें   सरकार संविधान का पालन नहीं कर रही है – अमरेशकुमार सिंह

लंदन में इससे पहले भी आतंकी हमले हुए हैं। बीते नवंबर में भी लंदन में आतंकी हमला हुआ था। उस समय पाकिस्तानी मूल के आतंकी ने लंदन ब्रिज पर दो लोगों की हत्‍या कर दी थी। हमलावर ने ब्रिज पर मौजूद लोगों को उड़ाने की धमकी दी थी जिसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराया था। रॉयटर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में तीन लोग घायल भी हो गए थे। आतंकी 2012 में बम विस्फोट की साजिश रचने का दोषी पाया गया था और दिसंबर 2018 में जमानत पर बाहर आया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com