Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तरास्ट्रिय मुर्ति कला कार्यशला गोष्ठी सम्पन्न

 

गोबिन्द न्यौपाने :हेटौंडा। हर्नामाडी-७ स्थित गुम्बाडाँडा में हाल ही में एक अन्तर्रर्ाा्रीय मर्ूर्तिकला कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ है। राजधानी से बाहर सम्भवतः ऐसी पहली कार्यशाला है। हेटौडा से करीब १५ किलो मिटर पर्ूव में हर्ुइ इस कार्यशाला से कला, संस्कृति और पर्यटन के विकास में सहयोग मिलने की उम्मीद है। कार्यशाला उद्घाटन करते हुए नेपाल ललितकला प्रज्ञा प्रतिष्ठान के कुलपति किरण मानन्धर ने कहा कि कला और सौर्न्दर्य के माध्यम से इस जगह को भी एक नई पहचान मिलेगी।
इसीतरह नेकपा एमाले जिला अध्यक्ष रामेश्वर राना और प्रमुख जिला अधिकारी दर्ुगाप्रसाद भण्डारी ने कहा कि देश अभी आर्थिक क्रान्ति की ओर उन्मुख है, इस अवस्था में शिक्षित जनशक्तिवाली इस जगह में इस प्रकार के कार्यक्रम से इस क्षेत्र की आर्थिक उन्नति में अवश्य ही योगदान मिलेगा। प्राध्यापक डा. अभि सुवेदी ने का कहना था कि कलाकार द्वारा परम्परागत और अधुनिक शैली की मर्ूर्तियाँ निर्माण करके इस क्षेत्र को ललितकला अध्ययन स्थल के रुप में विकसित किया जा सकता है।
इस कार्यशाला गोष्ठी में पाँच विदेशी सहित २३ कलाकारों की सहभागिता रही। जापान के कालाकार सुगिमोतो जुनिचियो, कोरिया के सिम जंग सु, इटाली के बेटिनो फेन्सेली, प|mान्स के लेटसिया और चीन के लि योङ मर्ूर्ति निर्माण में सहभागी थे। कार्यक्रम में नेपाल से शारदामान श्रेष्ठ, पर्ूण्ाकाजी श्रेष्ठ, ओम खत्री, राजन काफ्ले, गोविन्द चौधरी, नगेन्द्रराज भण्डारी, सर्ुदर्शनविक्रम राना, विष्णु श्रेष्ठ, राजु पीठाकोठी, प्रकाशराज शाक्य, चन्द्रश्याम डंगोल, बुद्ध चौधरी, गंगाधर सारु, बाबुलाल तामाङ, प्रवीणकुमार श्रेष्ठ, लक्ष्मण भुजेल, ओमभक्त भण्डारी और बैकुण्ठमान श्रेष्ठ भी सहभागी थे।
लागू पदार्थ बरामद
हेटौडा। पश्चिमी मकवानपुर के मनहरी स्थित इलाका पुलिस कार्यालय ने भारी परिणाम में लागू पदार्थ बरामद किया है। यह परिणाम अब तक का सब से ज्यादा है। बरामद लागू पदार्थ में चरेश, गांजा का पाउडÞर और चिप्पड गांजा होने की बात पुलिस ने जानकारी दी है।
विशेष सुराकी के आधार पर पुलिस ने सरिखेत गाविस-६ थुम्की से उक्त परिणाम मंे गांजा बरामद किया है। पुलिस निरीक्षक गणेशबहादुर श्रेष्ठ के अनुसार गांजा जंगल में लावारिस अवस्था में मिला था। इलाका पुलिस कार्यालय मनहरी के अनुसार बरामद लागू पदार्थ में से २ क्वीन्टल ५४ किलोग्राम गांजा का चिप्पड, ३ क्वीन्टल ३२ किलोग्राम गांजा का पाउडÞर और ४६ किलोग्राम चरेश है। बरामद तीनों प्रकार के लागू पदार्थ की बाजार कीमत ४० लाख रुपैया होने का अनुमान किया गया है।
पुलिस नायव निरीक्षक कुलबहादुर खत्री के नेतृत्व में परिचालित ६ पुलिस की टोली ने उक्त लागू पदार्थ बरामद किया है। ‘तस्करों ने कुछ दिन पहले से ही उक्त लागू पदार्थ महेन्द्र राजमार्ग हो कर तर्राई के जिले में ले जाने की तैयारी की थी’ पुलिस स्रोत को दावा है, ‘उसके बाद पुलिस की निगरानी ज्यादा तेज हो गई थी।’
मकवानपुर के पुलिस प्रमुख उपरीक्षक गुप्तवहादुर श्रेष्ठ के अनुसार लागू पदार्थ तस्करी में ज्यादा से ज्यादा बालबालिका, मजदूर और कुल्ली लोगों का प्रयोग किया जा है। तस्करी के नायक कम ही गिरफ्तार होते हैं। उपरीक्षक श्रेष्ठ का मानना है कि कुछ दिनों से लागू पदार्थ तस्करों को नियन्त्रण करने में पुलिस प्रशासन सफल हो रहा है। इसी तरह पुलिस ने गांजा विरुद्ध अभियान सञ्चालन शुरु किया है। जिसके लिए गांजा विरोधी पुलिस की टोली को गांजा खेतीवाले विकट क्षेत्रों में परिचालित किया गया है।
विद्यालय सुधार में सेना
हैटौडÞा। मकवानपुर के मनहरी-९ देवकोट स्थित श्री प्राथमिक विद्यालय भवन विस्तार के लिए नेपाली सेना सक्रिय है। विद्यालय द्वारा अनुरोध करने पर मनहरी-२ सुनाचुरी स्थित नेपाली सेना के दर्ुगाबक्स गण ने विद्यालय के नयाँ भवन बिस्तार तथा खेलमैदान निर्माण में सहयोग किया है। दर्ुगाबक्स गण के निमित्त गणपति सेनानी शिशिरकुमार मल्ल के अनुसार विद्यालय के लिए जमीन कम होने के कारण र्सार्वजनिक जमीन को बराबर बनाने के लिए नेपाली सेना जुटी हर्ुइ है।
सेनानी डिलबहादुर थापा के अनुसार इससे पहले दशहरा के समय में भी नेपाली सेना ने उसी विद्यालय को रंगाई-पुताई और सरसफाई के कार्य में सहयोग किया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुणराज ढकाल के अनुसार तीन कक्षा तक पढर्Þाई होनेवाले इस विद्यालय ने कक्षा बिस्तार करके ५ कक्षा तक अध्यापन कराने की योजना बनाया है। इसीलिए हाल मौजूद जमीन विद्यालय को कम पडÞ रही है। तीन शिक्षक-शिक्षिका रहे इस विद्यालय में हाल ८० विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com