Sat. Apr 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत द्वारा निर्मित स्कूल का नेकपा अध्यक्ष प्रचण्ड द्वारा उद्घाटन

 

काठमाडौं ।

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने भारत सरकार द्वारा निर्मित नुवाकोट जिला के किस्पाङ्मा ऐँसेलुभूमे माध्यमिक विद्यालय के भवन का सोमवार उद्घाटन किया है । राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड से सम्बन्धन प्राप्त इस ऐँसेलुभूमे माध्यमिक विद्यालय का२०४६ साल में स्थापना हुआ था । इस विद्यालय में करीब ६३७ विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

भवन में तीन ब्लाकाें का निर्माण हाे चुका है । दस कक्षा कमरे बनाए गए हैं और छात्र तथा छात्राओं के लिए अलग अलग शाैचालय की भी व्यवस्था की गई है ।  शिक्षा मन्त्रालय के केन्द्रीय आयोजना कार्यान्वयन इकाई (शिक्षा) द्वारा परियोजना काे कार्यान्वित किया गया है ।

यह भी पढें   जीपी तिमल्सिना गिरफ्तार

उद्घाटन समारोह में उर्जा, जलस्रोत तथा सिञ्चाइ मन्त्री वर्षमान पुन की भी उपस्थित थी । दूतावास की ओर से दूतावास के पूनर्निर्माण प्रभाग की प्रथम सचिव सुचिता किशोर की  उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *