अध्यात्म ही समाज को सही मार्गदर्शन कर सकता हैः सांसद यादव
‘लेकिन धर्म के नाम में होनेवाला समाजिक और धार्मिक विकृति को हटाना आवश्यक’
वीरगंज, २२ फरवरी । समाजवादी पार्टी के नेता तथा प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने कहा है कि अध्यात्म ही समाज को सही मार्गदर्शन कर सकता है, लेकिन धर्म के नाम से होनेवाला सामाजिक और धार्मिक विकृति को हटाना आवश्यक है । वीरगंज स्थित सुरुजीदेवी माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ८४वें शिवरात्रि जयन्ति के अवसर पर उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सांसद् यादव ने कहा– ‘सोनेवालो हम लोग हैं, ईश्वर (परमात्मा) नहीं है, इसीलिए खूद की आत्मा को जगाना है, ज्ञान की दीप प्रज्वलित करना है, हृदय से पूजा–पाठ, आरधना करना और समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक और धार्मिक विकृति को हटना आज की आवश्यकता है ।’ उनका कहना है कि आत्म के बराबर शक्तिशाली दुनियां में कोई भी शक्ति नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘भगवान भोजन और भाकले के प्यास नहीं हैं, भावना के प्यासी है । इसीलिए शुद्ध मन और हृदय से निःस्वार्थ और फल की कामना बिना भगवान की पूजा करना चाहिए । यही कर्म सामाजिक विकृति और विसंगति को दूर करता है और व्यक्ति को अध्यात्म की ओर खींचता है ।’
सांसद् यादव ने यह भी कहा कि आज धर्म के नाम में समाज में पैसा मांगनेवाले बहुत सारे हो गए हैं, उन लोगों के कारण ही सामाजिक विकृतियां भी फैल रही है । उन्होंने कहा कि मानव जीवन के अन्दर जो अपराध है, उसको मिटाने के लिए ओम–शान्ति का मार्ग ही उत्तम है ।
ब्रह्मकुमारी सहज योग (ओम–शान्ति) वीरगंज की संचालिका रबिना का भी कहना है कि गांव–गांव में ओम–शान्ति अभियान को संचालन कर अपराध मुक्त समाज, सुखी एवं समृद्ध समाज निर्माण के लिए योगदान दिया जा सकता है, जिसके लिए ब्रह्मकुमारी सहज योग अभियान क्रियाशील भी है । उन्होंने यह भी कहा कि साल में एक दिन शिवरात्री पूजा एवं पर्व मनाकर शिव की सही आरधना नहीं होगी । इसीतरह ब्रहमकुमारी सहजयोग के बरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षक राजु घली ने कहा कि विभिन्न देवी–देवताओं की नाम से ‘बलि’ देना भी पाप है । उन्होंने यह भी कहा कि इसतरह धर्म के नाम में पाप करना ठीक नहीं है ।
प्रदेश सांसद भीमा यादव, नेपााली कांग्रेस के जिल्ला सभापति अजय दुवेदी, समाजवादी पार्टी के जिला उपध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी, श्याम पोखरेल, समुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र छपकैया के अध्यक्ष ग्यासुदिन ठकुराई, प्रभु अस्पताल की संचालिका डा. लक्ष्मी थापा, डा. अशोक दास व्यक्तित्व और सयों सर्वसाधारण उपस्थिति कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ जुड़े हुए विभिन्न सांस्कृतिक गीत, संगीत और नृत्य भी प्रस्तुत की गई ।

