प्रहरी द्वारा गाेद में बच्चे काे ली हुई महिला पर लाठी प्रहार
ललितपुर के भैंसेपाटी स्थित नेपाली सेना के पूर्वजर्नेल हेम खत्री के घर के आगे गुरुवार काे कुछ महिलाएँ जमा हुइृ थीं । खत्री के साथ अपने सम्बन्धाें काे लेकर और उसके द्वारा स्वीकार नही किए जाने के विराेध में एक महिला चार महीनाें से उसके घर के आगे धरना दे रही थी ।
इसी सन्दर्भ में खत्री के घर के आगे महिलाओं ने धरना दिया ह्आ था । इसे देखकर खत्री ने पुलिस काे खबर की । कुछ ही समय में पुलिस वहाँ आई िवशेष बात यह थी कि महिलाओं काे नियंत्रित करने के लिए वहाँ पुरुष प्रहरी काे भेजा गया था । प्रहरी ने वहाँ से महिलाओं काे हटाना चाहा किन्तु महिलाओं ने इसे मानने से इनकार कर दिया । तब पुलिस ने बल प्रयाेग कर उन्हें हटाने की काेशिश की । इसी क्रम में एक महिला जाे अपने गाेद में बच्चे काे ली हुई थी उसे इन्स्पेक्टर देवीप्रसाद पौडेल ने लाठी प्रहार कर हटाया जिसकी तसवीर साेशल मीडिया पर आइृ और जिसकी हर ओर आलाेचना हाे रही है साथ ही कारवाही की भी माँग की जा रही है । प्रहरी ने वहाँ से ६ महिलाओं काे हिरासत में लिया है । ललितपुर के प्रहरी प्रमुख एसएसपी टेकप्रसाद राई ने कहा है कि महिलाओं ने ताेडफाेड करने की काेशिश की इसलिए बल प्रयाेग किया गया । इन्स्पेक्टर पौडेल ने लाठी चलाने की बात स्वीकार की है ।
मुलुकी फौजदारी कार्यविधि संहिता २०७४ परिच्छेद २ के अनुसार किसी भी महिला काे हिरासत में लेने की अवस्था में यथासम्भव महिला प्रहरी काे भेजा जाता है । साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर महिला प्रहरी उपलब्ध नहीं है ताे किसी भी महिला काे हिरासत में लेने के लिए उसकी प्रतिष्ठा पर आँच ना आए तथा महिला की शारीरिक संवेदनशीलता की सम्मान की जाय ।


