Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद यादव और मेयर सरावगी ने किया शहीद स्मारक का शिलान्यास

 

२८ फरवरी, वीरगन्ज । २०७२ साल के मधेश आन्दोलन में शहीद वीरों के याद में सांसद प्रदिप यादव द्वारा वीरगन्ज के घण्टाघर में अवस्थित मधेशी शहीद पार्क में शहीद का स्मारक बनाया जायेगा ।
स्थानीय पूर्वाधार विकास साझेदारी अन्तर्गत पर्सा क्षेत्र नं. १ का सांसद प्रदिप यादव के संसदीय कोष से २० लाख रुपैया तथा महानगरपालिका के तरफ से २० लाख रुपैया कुल ४० लाख के संयुक्त लागत में स्मारक का निर्माण किया जायेगा।
समाजवादी पार्टी का संघीय सांसद प्रदिप यादव तथा वीरगन्ज महानगरपालिका के मेयर विजयकुमार सरावगी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर उक्त स्मारक का शिलान्यास किया है ।
शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुये सांसद प्रदिप यादव ने बताय कि सदियों से मधेशी, दलित, मुस्लिम तथा उत्पीडित जातियों के साथ विभेद किया गया है । अपने हक हित तथा अधिकार के लिये वीरों ने जो लहु बहाया, बलिदान दिया उनके के सम्मान में मधेशी भूमि में उनका स्मारक बनाने का कार्य किया जायेगा ।

यह भी पढें   करूणाविहीन तो था ही यह राज्य, लेकिन इतना असहिष्णु भी–गगन थापा


सांसद यादव ने बताया कि मधेश आंदोलन में दिये गये बलिदानी तथा आंदोलन के मर्म अनुसार ही आज देश में संघीयता आया है । सांसद यादव ने दाबे के साथ कहा कि संघीयता, जनअधिकार और लोकतन्त्र के लिये सबसे अधिक संघर्ष करने वाला स्थान वीरगन्ज ही है । इसी कारण सबसे पहले वीरगन्ज से ही शालिक निर्माण कार्य का प्रारम्भ किया जा रहा है ।
उन्होंने बार बार राज्य पर आरोप लगाते हुये कहा कि अभी तक मधेश के बहुत सारे मुद्दे पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है । उन्होंने कहा कि राज्य ने मधेश के साथ बेइमानी ही किया है ।
शिलान्यास कार्यक्रम में वीरगन्ज महानगरपालिका का मेयर सराबगी, जिला समन्वय समिति का सभापति नेक महम्म्द अन्सारी, वडा ९का वडाध्यक्ष मनोज कलवार, वडा नं. १३ का वडाध्यक्ष तुफान फारुक अन्सारी इत्यादि सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *