जनप्रतिनिधि और कर्मचारी सवार जीप दुर्घटना, वडा सचिव का निधन
गोरखा, ५ मार्च । गोरखा जिला स्थित धार्चे गांवपालिका के जनप्रतिनिधि और कर्मचारी सवार बा १ च ५५०५ नम्बर का जीप बुधबार रात दुर्घटना होने के कारण वडा सचिव किरण नेपाल का निधन हो गया है । नेपाल धार्चे गांवपालिका वर्डा नं. ६ के वडा सचिव हैं । जीप में गांवपालिका उपाध्यक्ष सहित ७ लोग सवार थे ।
जिला ट्राफिक पुलिस कार्यालय गोरखा ने कहा है कि दुर्घटना में गांवपालिका उपाध्यक्ष फुलमाया गुरुङ, धार्चे–५ निवासी शर्मिला गुरुङ, निशा गुरुङ, केरौजका निवासी बालचन्द्र गुरुङ, लाप्राक निवासी धनबहादुर गुरुङ, माछाखोला निवासी केयरसिंह गुरुङ और काठमांडू निवासी सुरज नेपाल घायल हो गए हैैं । घायलों में से ४ लोगों की अवस्था गम्भीर है ।
पुलिस ने कहा है अपांगता परिचयपत्र वितरण के लिए जीप काशी गांव की ओर जा रही थी । प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि ब्रेकफेल होने के कारण उक्त दुर्घटना हुई है । गम्भीर रुप में घायल लोगों को नेपाली सेना की हेलिकॉप्टर से काठमांडू लाया जा रहा है ।

