कोरोना फ्लू से अधिक घातक, पर नियन्त्रण कर सकते हैंः विश्व स्वास्थ्य संगठन
५ मार्च, एजेन्सी । विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार नया प्रजाति का कोरोना भाइरस से संक्रमित मध्ये ३.४ प्रतिशत व्यक्ति की मृत्यु हुयी है । यह मृत्यु दर संक्रमित मध्ये एक प्रतिशत की मृत्यु होने वाले सिजनल फ्लू से अधिक है ।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का महानिर्देशक टेड्रोस एधानोम घेब्रयसस ने मंगलवार को बताया कि कोभिड १९ खतरनाक तो है तथापि इसके प्रकोप को नियन्त्रण में लिया जा सकता है ।
टेड्रोस ने आग्रह करते हुये कहा कि विश्वभर के देश इस रोग से नियन्त्रण का प्रयास बढाएं तथा उपचार में संलग्न डाक्टरों और नर्सो के सुरक्षा में सावधान रहें ।
उन्होंने बताया कि विश्वभर कोभिड–१९ से संक्रमित मध्ये ३.४ प्रतिशत मरा है । सिजनल फ्लू के साथ तुलना करने पर उसमें से १ प्रतिशत की जान गयी है ।

