अब्दुल्लाह हत्या कांड घटना स्थल का पर्सा के एसपी गंगा पन्त द्वारा अनुगमन
पोखरिया, फागुन २२ ।
रेयाज आलम
पोखरिया नगरपालिका में विगत ६ महिना पहले बालक अब्दुल्लाह के हत्या प्रकरण में गहन छानबीन कर सत्य तथ्य बाहर लाने का आश्वासन पर्सा के एसपी गंगा पन्त ने दी है ।
अब्दुल्लाह का शव बरामद हाेने वाले पोखरी तथा घटना से सम्बन्धित जगहाें का आज अनुगमन करते हुए पन्त ने घटना का सत्य जल्दी ही बाहर आने की बात कही ।
घटना का तीव्र गति में अनुसंधान करने का निर्देशन एसपी पन्त ने दिया है ।
अनुगमन के क्रम में पोखरिया नगर प्रमुख दीप नरायण रौनियार, घटना के अनुसंधान अधिकृत इलाका प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरिक्षक चन्द्र सिंह , पीडित परिवार के साथ ही स्थानिय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति थी ।
पोखरीया नगरपालिका वडा नम्बर ५ निवासी शिक्षक गन्नी अन्सारी का १५ वर्षिय बेटा अब्दुल्लाह असोज १९ गते घरसे खाे गया था । असोज २१ गते घर के नजदीक ही पोखर से उसका शव मिला था ।

