Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नई दिल्ली हिंसा मामले में आराेपित ताहिर हुसैन की जमानत की याचिका रद्द, किया गया गिरफ्तार

 

नई दिल्ली

भारत के आम आदमी पार्टी से निलंबित पार्षद और दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी कांस्टेबल की हत्या और दंगा भड़काने के आरोपी ताहिर हुसैन ने गुरुवार को राउज एवेन्यू अदालत में आत्मसमर्पण की याचिका दायर की जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ताहिर के वकील मुकेश कालिया ने बताया कि उन्होंने अतिरिक्त चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहूजा की अदालत में पार्षद की आत्मसमर्पण की याचिका डाली थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। अब पुलिस ताहिर हुसैन की चिकित्सा औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद कस्टडी के लिए उसे कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश करेगी।

यह भी पढें   लिङ्देन ने किया बागमती प्रदेश के सांसदों के साथ सामूहिक विचार विमर्श

पुलिस आयुक्त ने भी ताहिर हुसैन के रेस्क्यू को नकारा
उत्तर-पूर्वी जिले में हिंसा के दौरान ताहिर हुसैन को रेस्क्यू करने के एक अधिकारी के दावे को पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने भी बुधवार को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने आप से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की सरगर्मी से तलाश की बात कही।

इस विरोधाभास के खड़े होने के बाद पुलिस आयुक्त को सामने आना पड़ा। दूसरी तरफ, पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया था कि वह पुलिस की मदद से ही घर से बाहर आ पाया था।

यह भी पढें   रवि लामिछाने का बयान - सरकार की स्थिरता और निजी क्षेत्र के लिए रास्वपा (RSP) की नीति

मंगलवार को क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी अजीत सिंगला ने शाहरुख की गिरफ्तारी पर प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें 24 फरवरी की रात करीब 11 बजे जानकारी मिली कि ताहिर हुसैन अपने घर में फंसा है। हमारी टीम घर के बाहर पहुंची तो कुछ पुलिसवाले अंदर गए और ताहिर को बाहर ले आए। इसके बाद पुलिस पर कई तरह के सवाल उठ रहे थे।

निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या के आरोपी निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज हो गई हैं। दो एफआईआर खजूरी खास व दो दयालपुर थाने में दर्ज की गई हैं। एक एफआईआर हत्या, दूसरी शस्त्र अधिनियम व दो दंगा भड़काने व सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की धाराओं में दर्ज की गई हैं।

यह भी पढें   निर्मली से सीतामढ़ी तक रेलवे खंड का मिली स्वीकृति,

एक एफआईआर एक पुलिसकर्मी की शिकायत पर दर्ज हुई है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि ताहिर के खिलाफ अजय गोस्वामी नाम के एक शख्स ने दयालपुर थाने में दर्ज कराई है। गोली लगने से अजय गोस्वामी घायल हो गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com