Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारी शक्ति सम्मान : भारत के प्रधानमंत्री मोदी का सोशलमीडिया अकाउंट आज महिलाओं के हवाले

 

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को ‘नारी शक्ति’ पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे। यही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट भी रविवार को महिलाओं के हवाले होंगे, यानी महिलाएं ही उन्हें चलाएंगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

भारत के राष्ट्रपति आज सुबह ‘नारी शक्ति’ सम्मान से महिलाओं को करेंगे सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को सुबह राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में ‘नारी शक्ति’ सम्मान से महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इन सम्मानित महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे।

यह भी पढें   पत्रकार श्रेष्ठ को तुरंत रिहा किया जाए –राप्रपा प्रवक्ता मोहन कुमार श्रेष्ठ

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मोदी का ट्विटर अकाउंट भी इन्हीं सम्मानित महिलाओं के हाथों में होगा

पीएमओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर अकाउंट भी इन्हीं सम्मानित महिलाओं के हाथों में होगा। हर साल ‘नारी शक्ति’ पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। महिलाओं, खासकर कमजोर और हाशिए की महिलाओं को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए व्यक्तियों, समूहों और संस्थाओं को ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

मोदी ने कहा था- दूसरों के लिए प्रेरणा बनने वाली महिलाओं को अपना सोशल मीडिया अकाउंट सौंप देंगे

यह भी पढें   पार्टी में काम नहीं करना है तो घर बैठने से होगा – ओली

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले मंगलवार को कहा था कि दूसरों के लिए प्रेरणा बनने वाली महिलाओं को वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट सौंप देंगे। पीएम ने ट्वीट किया था, ‘इस महिला दिवस (8 मार्च) को, मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट को उन महिलाओं को सौंप दूंगा, जिनके जीवन और कार्य हमें प्रेरित करते हैं। इससे उन्हें लाखों लोगों में प्रेरणा प्रज्वलित करने में मदद मिलेगी।’

प्रधानमंत्री के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब प्लेटफार्म पर अकाउंट हैं

प्रधानमंत्री के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब प्लेटफार्म पर अकाउंट हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फालो किए जाने वाले दुनिया के नेताओं में भारत के प्रधानमंत्री शामिल हैं। ट्विटर पर उनके 5.33 करोड़, फेसबुक पर 4.4 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 3.52 करोड़ फालोअर हैं। जबकि, पीएमओ के ट्विटर अकाउंट को 3.2 करोड़ लोग फालो करते हैं। सितंबर, 2019 में प्रधानमंत्री ट्विटर पर फालो किए जाने वाले नेताओं में तीसरे स्थान पर थे। उनसे आगे सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ही थे। भारत के प्रधानमंत्री पहले भारतीय भी थे, जिनके ट्विटर पर पांच करोड़ से ज्यादा फालोअर हैं।

यह भी पढें   सुगौली संधि की मूल प्रति का सवाल, नेपाल की कूटनीतिक चुनौती :श्वेता दीप्ति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com