Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भक्तपुर अस्पताल में भी कोरोना परीक्षण शुरु

 

भक्तपुर, १२ अप्रिल । भक्तपुर जिला स्थित भक्तपुर अस्पताल ने भी कोरोना वायरस परीक्षण शुरु किया है । अस्प्ताल के सुपरिटेन्डेन्ट डा. सुमित्रा गौतम के अनुसार र्यापिट किट उपलब्ध होने पर यहां भी र्यापिट डाइग्नोष्टिक टेस्ट मार्फत आइतबार से परीक्षण सेवा शुरु की गई है ।
बागमती प्रदेश स्वास्थ्य मन्त्रालय, स्वास्थ्य निर्देशनालय और जिला स्वास्थ्य कार्यालय भक्तपुर मार्फत यहां ३०० की संख्या में र्यापिट किट उपलब्ध हुआ है । किट उपलब्ध होते ही विदेश से आकर एकान्त बास में रहनेवाले और उन लोगों के संपर्क में रहे व्यक्तियों में वायरस परीक्षण शुरु किया गया है ।
अस्पताल के सुपरिटेन्डेन्ट डा. गौतम ने कहा कि अगर किसी में कोरोना पोजेटिभ पाया जाता है या थप परीक्षण की आवश्यकता दिखाई देती है तो उसको काठमांडू स्थित सरुवा रोग नियन्त्रण अस्पताल टेकु भेज दिया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक यहां से १५४ लोगों की स्वाब संकलन कर टेकु भेज दिया गया है । उसमें से ९० लोगों की रिपोर्ट नेगेटिभ आया है और अन्य लोगों का आना बांकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed