Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली : पति और बच्चे की माैजूदगी में बहु ने की ससुर और सास की हत्या

 

कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से बचने के लिए लोग अपने घरों में बंद हैं। लॉकडाउन के इस दौर में घरेलू हिंसा और अपराधों में भी वृद्धि देखने को मिली है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है दिल्ली के छावला से जहां एक बहू ने अपने सास-ससुर की हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, बहू कविता (35) ने शुक्रवार सुबह अपने सास-ससुर का गला दबाने के बाद चाकू से मारकर हत्या कर दी। पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह 11 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढें   सोना चांदी व्यवसायी का पदस्थापन तथा पद हस्तांतरण भव्यता के साथ संपन्न

पुलिस ने बेटे-बहू को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। दरअसल, आज सुबह छावला थाना इलाके के दिनपुर में एक बहू ने अपने सास-ससुर की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या के दौरान बहू, उसका पति और दो बच्चे (6 और 8 साल के) घर में मौजूद थे।

शुरुआती जांच में पुलिस इसे प्रॉपर्टी का मामला बता रही है। हालांकि अभी इस पर पुलिस ने कुछ भी साफ कहने से इंकार कर दिया है और जांच पूरी होने की बात कही है।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में गुठी की पोखरियों पर बने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com