Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उद्योगी गंगाविशन राठी और चुडाल का शव पश्चिम बंगाल के टिस्टा नदी मे मिला ।

 
तस्विर मे क्रमशः गंगा विशन राठी और चन्द्र चुँडाल

विराटनगर, माघ २०- २३ दिन पहले  अहपरण किये गये विराटनगर के उद्योगी गंगाविशन राठी और शिव सेना नेपाल के अध्यक्ष चन्द्र चुडाल का शव भारत के पश्चिम बंगाल राज्यस्थित टिस्टा नदी मे मिला है । पुलिस स्रोत के अनसार अपहरण मे संलग्न के बयान के आधार पर अनुसन्धान किये जाने पर राठी और चुडाल का शव मिला है । अपहरित राठी को छोडाने के लिये उनके परिवारवालो ने ५० लाख रुपियाँ फिरौति वापत बुझा चुका था ।

यह भी पढें   स्वर्गद्वारी नगरपालिका के उपप्रमुख मीनराज राना मगर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

अपहरण मे संलग्न होने के आरोप मे नेपाल और भारत के सुरक्षाकर्मीयों के संयुक्त अपरेसन से भारतीय नागरिक सुरेन्द्रकुमार मिश्र और अभिजीत वासु पश्चिम बंगाल के बोलपुर से गिरफ्तार कया गया था।। इन्हीलोगों के बयान के आधार पर प्रहरी ने शव पता लगाया है ।

तस्विर मे क्रमशः गंगा विशन राठी और चन्द्र चुँडाल
व्यापारिक काम के सिलसिला मे काकडभिट्टा के नाका होते हुये भारत के सिलगुढी पहुँचे उद्योगी राठी पुस २७ गते से लापता थे । लापाता के दुसरे दिन से ही उन्हीके मोबाइल प्रयोग करके उनके परिवार से फिरौती माग्ने का काम किया गया था ।
माघ ५ गते मात्र परिवारवालो ने विराटनगर मे राठी गायव होने का निवेदन दिया था। निवेदन परने से पहले राठी का मोबाइल नम्बर काठमाडू मे सक्रिय देखा गया था।
फिरौती माग्ने मे प्रयोग किया गया नम्बर का लोकेसन काठमाडू के सुन्धारा और कलंकी क्षेत्र मे देखा गया था। उसके बाद अपहरणकारीयों ने भारत से फिरौती के लिये बार्गेनिङ करना सुरु कर दिया था।
फिरौती लेने के लिये आये व्यक्ति के गिरफ्तारी के बाद राठी के अपहरण मे शिव सेना नेपाल के अध्यक्ष चन्द्र चुडाल का नाम भी आने लगा था। उनीलोगों ने चुडाल के योजनाअनुसार राठी का अपहरण होने का दाबी किया है। स्रोत के अनुसार चुडाल और राठी भारत साथ-साथ गये थे। उसकेबाद चुडाल लापाता थे। अभी राठी के साथ चुडाल का भी शव मिला है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed