Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा पर फसे भारतीय नागरिक को खिलाया जा रहा है मुफ्त खाना  

 


माला मिश्रा बिराटनगर जोगबानी आईसीपी होकर नेपाल में फसे भारतीय नागरिकों को पिछले बुधवार से नित्य उनके गृह जिला भेजा जा रहा है । हालांकि  बंगाल , पंजाब , महाराष्ट्र के लोगो को जाने के लिए पिछले तीन दिनों से नेपाल के बिराटनगर  महानगरपालिका वार्ड 18 में  अनुमति मिलने के आस में बैठे है । जिला प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इनलोगो को भेजा जाएगा । अनुमति नही मिलने से ये लोग परेशान है । पश्चिम बंगाल , पंजाब , महाराष्ट्र के लगभग 250 लोगो को नेपाली कांग्रेस का युवा नेता व समाजसेवी राजेश गुप्ता ने सभी का खाना , पानी का व्यवस्था कर मानवता का परिचय दिया । नेपाल  के विभिन्न जिला से पहुचे भारतीय नागरिक को इस नाका होकर अपने घर तक जाने का अनुमति नही मिली है ।  लॉक डाउन के कारण खाना नास्ता का दुकान बंद रहने के कारण मानवता का परिचय देते हुए श्री गुप्ता  के साथ रुस्तम अली ,  सत्यनारायण मंडल , विकास मंडल वार्ड पार्षद  राजदेव यादव सक्रिय रह सेवा दिया । नेपाल सीमा पर फसे भारतीय नागरिकों ने बताया कि एक सप्ताह से बिहार के लोग जा  रहे है । मंगलवार को झारखंड व उत्तर प्रदेश को लोग भी जा रहे है लेकिन  पश्चिम बंगाल , महाराष्ट्र, पंजाब के लोगो को अनुमति नही मिला है । हमलोग कई दिनों से नेपाल में फसे है ।

यह भी पढें   ट्रंप कर सकते हैं भारत का दौरा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *