Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में फिर मिले 66 नए मामले शिनफादी बाजार में मिला वायरस

 

चीन के वुहान शहर से फैली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को नियंत्रण करने के बाद से यहां पहली बार सबसे अधिक 66 नए मामले सामने आए है जिससे अधिकारी राजधानी बीजिंग में कोविड-19 पर लगाम लगाने के लिए ”युद्ध स्तर” पर तैयारियों में जुट गए हैं। बीजिंग में हाल ही में संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार (13 जून) को कोरोना वायरस संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए जिनमें से 38 मामले स्थानीय संक्रमण के हैं। उसने बताया कि शनिवार को नौ बिना लक्षण वाले मरीज भी सामने आए। अभी बिना लक्षण वाले 103 मरीज पृथक रह रहे हैं। बिना लक्षण वाले मामले चिंता का सबब हैं क्योंकि ऐसे मरीज कोविड-19 से संक्रमित तो होते हैं, लेकिन उनमें बुखार, खांसी या गले में सूजन जैसे कोई लक्षण नहीं होते। उनसे दूसरों में बीमारी फैलने का खतरा अधिक होता है।

यह भी पढें   राप्रपा के महामंत्री शरदराज पाठक ने किया पार्टी परित्याग

एनएचसी ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि घरेलू संक्रमण के मामलों में से 36 बीजिंग में और दो लियाओनिंग प्रांत में सामने आए। बीजिंग में पिछले कुछ दिनों में 46 मामले सामने आए हैं जिसने अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। चीन में शनिवार तक संक्रमितों की संख्या 83,132 पर पहुंच गई जिनमें से 129 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है और एक की हालत गंभीर है। एनएचसी ने बताया कि 78,369 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 4,634 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 सितंबर अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

स्थानीय संक्रमण के मामले आने के बाद बीजिंग ने कोविड-19 संबंधी रोकथाम कदमों को कड़ा कर दिया है। नए मामलों को देखते हुए शहर में प्रमुख खाद्य और सब्जी बाजार बंद कर दिए गए हैं। बीजिंग में पिछले तीन दिन में 46 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों ने ”युद्ध स्तर” पर कदम उठाना शुरू कर दिए हैं और वे थोक खाद्य बाजार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जहां से ज्यादातर मामले सामने आए हैं।

शिनफादी थोक बाजार में नए मामले आने से लोगों के बीच चिंता पैदा हो गई है क्योंकि यहां से राजधानी में सब्जियों और मांस उत्पादों की 90 फीसदी आपूर्ति होती है। शिनफादी बाजार के साथ ही शनिवार (13 जून) को छह अन्य बाजारों को भी बंद कर दिया गया। बीजिंग में अधिकारियों ने शिनफादी बाजार में आयातित सैल्मन मछली को काटने वाले बोर्ड पर कोरोना वायरस पाया। इस बाजार में लिए गए 40 पर्यावरणीय नमूने भी संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संकलित राहत सामग्री को किया सार्वजनिक

बाजार से संबंध रखने वाले करीब 10,000 लोगों की जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार (12 जून) को वहां छह लोग संक्रमित पाए गए थे। आधिकारिक मीडिया ने यहां बताया कि चीन में ढाका से ग्वांग्झू तक की उड़ानों को चार हफ्तों के लिए निलंबित कर दिया गया है। 17 यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com