Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेहतरीन प्रतिभा के धनी युवा अध्यक्ष हरीश शर्मा

 

इस रिपोर्ट को क्लिक करें और पूरा देखें हरीश शर्मा के बारे में

राज शर्मा (आनी हिमाचल प्रदेश) 5 मार्च 1988 को ग्राम पंचायत मुहान के गाँव कुंईर में राजनीतिक परिवार में जन्म जन्म हुआ ।
इनको राजनीति विरासत में ही मिली।
पिता गोपाल शर्मा भाजपा के कदावर नेता व कुशल समाजसेवी रहे। मात्र 25 बर्ष की आयु में ग्राम पंचायत मुहान के पहले प्रधान बने।
बर्ष 1996 में लाल कृष्ण आडवाणी जी की रैली में आनी मण्डल की तरफ से शिमला जाती बार सड़क दुर्घटना किंगल के पास में मौत हो गयी।
मात्र 30 बर्ष की आयु में 2 बार भाजपा समर्थित प्रधान बनकर गोपाल शर्मा जी इस दुनिया को अलविदा कह गए।
हरीश शर्मा को मात्र 18 बर्ष की आयु में नव प्रभात युवा संघ कुंईर का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अभी तक पूरी निष्ठा से इस पद पर अपने कार्य का निर्वहन कर रहे है।
बर्ष 2015 के पंचायती चुनाव में प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा और अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देते हुए बहुत करीबी अन्तर से चुनाव हारे और दूसरे स्थान पर रहे।
बर्ष 2016 को भारत स्वाभिमान के अन्तर्गत युवा भारत जिला रामपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बर्ष 2017 को व्यास ऋषि प्रबन्धक भण्डारा कमेटी का चयन किया गया जिसमें हरीश शर्मा को सर्वसम्मति से कमेटी का सचिव चुना गया।

यह भी पढें   सर्वोच्च अदालत के केस प्रोसेसिंग सेक्शन में लगी आग

हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के चलते
बर्ष 2018 भाजपा मण्डल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने अपनी मण्डल कार्यकारिणी में मीडिया संयोजक के प्रमुख पद पर हरीश शर्मा की नियुक्ति की।
मीडिया संयोजक के पद पर अपनी एक अलग पहचान के चलते इस वर्ष ठीक एक महीने पहले जून 2020 को भाजपा शीर्ष नेतृत्व व संगठन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा आनी मण्डल के अध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद हरीश शर्मा को सौंपा।

यह भी पढें   वित्तमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले और निर्मला सीतारमण बीच मुलाकात

हरीश शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कुशल स्वयंसेवक भी है। बर्ष 2019 जून में कोटला ज्यूरी से आईटीसी की। और संघ के सभी कार्यक्रमों में भाग लेते है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com