Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय न्यूज चैनल का प्रसारण नेपाल में बंद

 

काठमाडौं ।

विदेशी च्यानल वितरक मल्टी सिस्टम अपरेटर (एमएसओ) ने भारतीय न्युज च्यानल का प्रसारण नेपाल में बन्द कर दिया है ।

च्यानल वितरकों ने गुरुवार शाम से सरकारी स्वामित्व के दूरदर्शन के अलावा सभी भारतीय न्युज च्यानल का प्रसारण रोकने का निर्णय किया है यह जानकारी मेगा म्याक्स टिभी के उपाध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने दी है।

भारतीय टिभी च्यानल द्वारा नेपाल के बारे में अनर्गल प्रचार करने और प्रधानमन्त्री तथा चीनी राजदूत के नाम पर आपत्तिजनक विषय प्रसारण करने के बाद चैनल को बंद किया गया है ।

यह भी पढें   महोत्तरी में डाकूओं के समूह द्वारा गोलीबारी, पति–पत्नी घायल

इन्टरनेट की सामग्री अभी नही रोकी गई है । सरकार द्वारा क्लिन फिड लागु करने से पहले इन्टरनेट से अनाधिकृत रुप में आने वाला भिडियो कन्टेन्ट रोकने के लिए एमएसओ से आग्रह किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *