सप्तकोशी बैरेज का तीस फाटक खोला गया पानी का बहाव उच्च स्तर पर
विराटनगर ।

सप्तकोशी नदी में पानी का बहाव इस वर्ष का उच्च मापन किया गया है । पहाडी क्षेत्र में निरन्तर वर्षा के साथ ही अाए बाढ के कारण काशी में जलस्तर बढ गया है जिसके कारण तीस फाटक खोल दिए गए हैं ।
कोशी ब्यारेज कन्ट्रोल रुम के अनुसार सप्तकोशी नदी में शुक्रबार सुबह १० बजे पानी का बहाव २ लाख ७ हजार ७१५ क्यूसेक मापन किया गया है ।कोशी में पानी का बहाव बढने के क्रम में ५६ में से ३० फाटक खोलने की जानकारी कन्ट्रोल रुम ने दी है । बैरेज पर खतरा का लाल बत्ती जल रहा है ।

