Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमालिनी के बीरगंज व्यूरो प्रमुख सिपु तिवारी आई.सी.यु. में भर्ती

 

बीरगंज, ३ अगस्त २०२० | हिमालिनी के बीरगंज व्यूरो प्रमुख सिपु तिवारी ( मुरलीमनोहर तिवारी) को कल बीरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है | श्री तिवारी को आई.सी.यु. कक्ष में रखा गया है | श्री मुरलीमनोहर तिवारी उर्फ सिपु तिवारी तत्कालीन समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय सदस्य तथा जनता समाजवादी पार्टी के नेता भी हैं | वे समाजसेवी के रूप में भी जाने जातें हैं | जनता की सेवा तथा पार्टी के कार्य में कोरोना काल में ही वे बहुत ही सक्रिय रहें हैं | उन्हें मेयर सरावगी के साथ ही पर्सा जिल्ला के बिभिन्न क्षेत्रों में सेवारत देखा गया है |

यह भी पढें   नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी का चीन दौरा: ग्लोबल गवर्नेंस फोरम में करेंगी शिरकत

हालही में जब बीरगंज में रक्त का आभाव हो गया था तब उन्होंने ही  आपातकालीन रक्तदान शिविर का आयोजन करबाया था | श्री तिवारी को कुछ दिनों से सर्दी खांसी और बुखार की सिकायत थी | उन्हें साँस लेने में भी कठिनाई हो रही थी | कल कोरोना टेस्ट के बाद रिपोर्ट पोजिटिव आया | कल ही दोपहर बाद उन्हें हॉस्पिटल वुलाया गया जहाँ की उन्हें ICU में भर्ती कर दिया गया | उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है | उनकी पत्नी तथा बच्चा को भी हल्का सर्दी जुकाम होने की सिकायत है | आज उन दोनों का भी टेस्ट करवाया जा रहा है |

यह भी पढें   इस वर्ष दशैं के टीका लगाने का उत्तम मुहूर्त सुबह 10 बजकर 26 मिनट

हम शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करतें हैं | तथा सभी से नेपाल सरकार द्वारा कही गई स्वास्थ्य सम्बन्धी नियम को कड़ाई के साथ पालन करने की अपील करते हैं |

सिपु तिवारी और उनकी पत्नी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com