काठमांडू घाटी में एक सप्ताह और निषेधाज्ञा कायम रखने का निर्णय
२६ अगस्त, काठमांडू । काठमांडू उपत्यका में एक सप्ताह के लिए और निषेधाज्ञा कायम रखने की निर्णय की गई है । काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर के सीडीओ के बैठकों द्वारा निषेधाज्ञा बढाने की निर्णय की गई है ।
भाद्र १७ गते तक काठमांडू घाटी में अत्यावश्यक के अलावा सभी सेवा तथा व्यवसाय बन्द ही रहेंगे ।
भाद्र ३ गते के मध्यरात से जारी निषेधाज्ञा बुधवार को समाप्त होने वाला था परन्तु अब १७ गते तक निषेधाज्ञा रखने की निर्णय की गई है ।
भक्तपुर का प्रमुख जिला अधिकारी हुमकला पाण्डे ने जानकारी दी कि निषेधाज्ञा का समयावधि एक सप्ताह के लिए बढाई जायेगी ।
काठमांडू का मेयरों ने काठमांडू के प्रमुख जिला अधिकारी जनकराज दाहाल को सझाव दिया कि कोरोना संक्रमण का दर दैनिक बढता जा रहा है अतः निषेधाज्ञा जारी रखें

