कोरोना से बिराटनगर मिल्स एरिया की एक महिला की मृत्यु
माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर में कोरोना संक्रमण से एक महिला की मृत्यु हुई है। इसी के साथ बिराटनगर में संक्रमितो की मृत्यु होने की संख्या 11 पहुच गया है । जिसमें 2 महिला और 9 पुरुष हैं। मोरंग के बूढ़ीगंगा गाउपालिका-2 स्थित टंकिसिनवाड़ी मे स्थित विराट शिक्षण अस्प्ताल में उपचार के क्रम में मंगलवार रात 8 बजे 44 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। बताया गया है बिराटनगर 15 मिल्स एरिया घर होने के बावजूद महिला बिराटनगर 11 स्थित मायके में रह रही थी।: एक 60 वर्षीय पुरुष की भी मौत प्राइवेट अस्पताल में उपचार के क्रम में हुई है ।

