Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्थमंत्री खतिवडा के कार्यकाल की उल्टी गिनती शुरु

 

काठमाडौं ।

अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा का ६ महिने कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। अब वो रविवार रात  १२ बजे तक ही अर्थमन्त्री रहेंगे ।

डा. खतिवडा ०७६ साल फागुन २१ गते अर्थमन्त्री में पुनः नियुक्त हुए थे ।  २१ गते ही उन्होंने शपथ ग्रहण किया था । संविधान के अनुसार  जो व्यक्ति संसद का सदस्य नही है वो महीना से अधिक मंत्री पद पर नही रह सकता है ।

यह भी पढें   लायन्स क्लब के नये पदाधिकारियों का हुआ गठन

डा. खतिवडा ने केपी ओली नेतृत्व के सरकार में करीब अढाइ वर्ष अर्थमन्त्री के रुप में काम किया है । राष्ट्रियसभा में मनोनित नहीं होने पर भी अर्थमन्त्री पद परर  दो वर्ष कार्यकाल पूरा कर गत फागुन में पददमुक्त हुए थे ।

सांसद पद समाप्त होने के बाद उन्होंने फागुन २० गते अर्थमन्त्री पदद से राजीनामा दिया था । जिसकी सुबह ही उन्हें २१ गते  पुनः अर्थमन्त्रीमा नियुक्त किया गया था । अब पुनःनियुक्ति का ६ महीने का कार्यकाल भी समाप्त होने जा रहा है ।

यह भी पढें   वैशाख महीने में ७४ हजार से अधिक नेपाली नागरिक वैदेशिक रोजगार के लिए विदेश पलायन

प्रधानमन्त्री ओली अर्थमन्त्री के रुप में खतिवडा को निरन्तरता देने के प्रयास में पार्टी के भीतर ही शक्ति सन्तुलन के कारण अल्पमत में हैं । ओली राष्ट्रियसभा के रिक्त पद में खतिवडा को नियुक्त करने और अर्थमन्त्री में निरन्तरता देने की ईच्छा व्यक्त करने पर भी पार्टी उपाध्यक्ष वामदेव गौतम राष्ट्रियसभा में जाने की इच्छा कर चुके हैं ।

आज दिन में ३ बजे होने वाले सचिवालय बैठक में बहुमत के आधार में वामदेव को राष्ट्रियसभा में ले जाने का निर्णय किया जाएगा । अगर बामदेव अन्दर जाते हैं ती खतिवडा का बाहर होना तय है ।

यह भी पढें   आज का मौसम

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *