Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामचंद्र झा का बहुचर्चित माओवादी प्रवेश अब अनिश्चित ।

 
रामचन्द्र झा
रामचन्द्र झा

काठमांडू, २७ मार्च: यूएमएल के नेता रामचंद्र झा का बहुचर्चित माओवादी पार्टी मे प्रवेश अभी अनिश्चितता में डूब गया है । माओवादी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल झा को पार्टी में एक वरिष्ठ पद प्रदान करने में पार्टी के वरिष्ठ सहयोगियों को राजी करने मे  विफल हो गयें हैं ।

सोमवार को पार्टी के केंद्रीय समिति की बैठक में झा को पार्टी में दिये जाने वाले पद के बारे में कोई भी निर्णय नहीं लिया जा सका । माओवादियों के कुछ मधेशी नेता झा को शीर्ष पार्टी पद प्रदान करने लिए गंभीर आपत्ति व्यक्त की है ।
मधेश आधारित माओवादी नेताओं द्वारा आपत्ति के बाद झा शुक्रवार को पार्टी व्दारा आयिजित समारोह में नहीं शामिल  नही हो पाये थे जहाँ अध्यक्ष दहाल खुद उनके स्वागत के लिये मौजुद थे ।

यह भी पढें   विवेक मंडल की अवस्था चिंताजनक

हलाकि दहाल खुद से उनके निवास पर जाकर झा से मुलाकात की थी और बाद मे कहा था कि वे पार्टी में  पद दिलाने के लिये प्रयाश करगें । माओवादी सूत्रों के अनुसार झा न्यूनतम में पार्टी की स्थायी समिति की सदस्यता की मांग कर रहें हैं । कइ माओवादी नेताओं का कहना है कि झा पार्टी के सचिव के एक पद के काबिल है ।
केंद्रीय समिति के सदस्य राम रिझन यादव ने कहा है कि यह एक अच्छी बात नहीं है कि पार्टी में शामिल होने से पहले पद के लिए सौदा किया जय । उन्होने कहा कि झा को  “पहले केंद्रीय समिति में शामिल होना चाहिए फिर वाद मे हम उनको पार्टी में पद दिलाने के लिए लड़ सकते हैं ।

यह भी पढें   नई सरकार हालात पुराने - टूटते युवाओं के सपने : कंचना झा

यादव के अनुसार इसमें कोई शक नहीं है कि वे  उस पद के काबिल है जो उनको सीपीएन – यूएमएल मे मिला था । झा यूएमएल मे पोलित ब्यूरो के सदस्य थे ।
यादव ने कहा कि  संदेह तब पैदा हुआ जब पार्टी नेतृत्व झा के साथ संगठनात्मक संरचना को दरकिनार करके सीधा बातचीत शुरु कर दी ।

श्रवण यादव सहित मधेशी नेताओं द्वारा गंभीर आपत्तियों के बाद दहाल ने फोन किया था और उन से आग्रह किया किया था कि झा को वरिष्ठ पद देने के खिलाफ उनलोगों को नहीं जाना चहिये । केंद्रीय समिति के सदस्य राम कुमार यादव के अनुसार , श्रवण यादव धनुषा मे झा के घर भी नही गये थे जहाँ दहाल विशवनाथ शाह और हरिवोल गजुरेल के साथ उनसे मिलने गये थे ।
राम कुमार यादव ने तर्क दिया है कि कम्युनिस्ट पार्टियों की प्रवृत्ति के अनुसार झा को केवल केंद्रीय समिति के सदस्य का पद दिया जा सकता है लेकिन कोइ भी उच्च पद नहीं  मिल सकता है । उन्होंने यह भी दावा किया है कि झा के लिए पोस्ट के बारे में मधेशी नेताओं के बीच कोई विवाद नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *