Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेमी की नई नवेली दुल्हन के बाल काटे और फिर उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं

 

बिहार के नालंदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक लड़की ने अपने प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर ऐसा काम किया कि देखने वाले हैरान रह गए. उस लड़की ने पहले अपने प्रेमी की नई नवेली दुल्हन के बाल काटे और फिर उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं. यही नहीं उसने दुल्हन को जमकर पीटा भी.नालंदा में यह वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि शादी से पहले आरोपी लड़की और इस लड़के का अफेयर चल रहा था. लेकिन उसने एक दिसंबर को शेखपुरा जिले में किसी और लड़की से शादी कर ली.
प्रेमी की शादी की खबर से प्रेमिका इतनी नाराज हो गई कि बदला लेने के लिए वो प्रेमी के घर पहुंच गई. वहां उसने सोते समय दुल्हन के बाल काट दिये और उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं. इसके बाद उसने दुल्हन की पिटाई भी की. वो दर्द से चीखने लगी. शोर-शराबा सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमिका को पकड़ लिया.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है. वहीं दुल्हन को इलाज के लिए शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com