Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग्लैमरस Sonakshi Sinha ने Photoshoot के दौरान यूं बदले लुक्स, Video Viral

 

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं. सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोरता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें वह फोटोशूट के दौरान अपने लुक लगातार बदलती हुई दिखाई दे रही हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. खास बात तो यह है कि सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

यह भी पढें   संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “फोटोशूट भी ट्रांजिशन रील बनाने के लिए बेस्ट वक्त है. एंजॉय करिए…” वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा पहले व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं.

इसके बाद वह डेनिम जींस और शर्ट में दिखाई देती हैं. फिर एक्ट्रेस गोल्डन गाउन में नजर आती हैं, जिसमें उनका लुक भी कमाल का लग रहा है. इसके बाद वह ब्लैक ड्रेस में दिखाई देती हैं,

जिसमें उनका स्टाइल वाकई काबिल-ए-तारीफ होता है. सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *